ग्राहकों को लेकर दो दुकानदार आपस में भिड़े

--Advertisement--

Image

मनाली में वीरवार रात लगभग 10 बजे मुस्लिम समुदाय के दो रेस्तरां संचालक आपस में ही उलझ पड़े। हालांकि पुलिस ने आकर बीच बचाव किया लेकिन ग्राहकों को लेकर दोनों दुकानदार आपस में भीड़ पड़े। उनकी लड़ाई से माल रोड में अशांति का माहौल हो गया।

कुल्लू, आदित्य

पर्यटन नगरी मनाली में वीरवार रात लगभग 10 बजे मुस्लिम समुदाय के दो रेस्तरां संचालक आपस में ही उलझ पड़े। हालांकि पुलिस ने आकर बीच बचाव किया लेकिन ग्राहकों को लेकर दोनों दुकानदार आपस में भीड़ पड़े। उनकी लड़ाई से माल रोड में अशांति का माहौल हो गया।

मनाली पुलिस ने दोनों पर सार्वजनिक स्थान पर अशांति फैलाने को लेकर मामला दर्ज करते हुए गिरफ्तार कर लिया। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार माल रोड के साथ मॉडल टाउन की तरह मोहमद असलम पुत्र इकरार मोहम्‍मद जो महबूब गंज थाना शाहदतगंज लखनऊ निवासी है वह हडिम्बा कॉम्प्लेक्स में जाईका रेस्तरां चलता है। उनके साथ ही मोहमद शेख पुत्र मकसूद जो जीरकपुर जिला बिजनोर यूपी का निवासी है वो भी मुग़ल दरवार नामक रेस्तरां चलता है।

दोनों वीरवार रात को अपने ग्राहकों को लेकर आपस में उलझ पड़े। पुलिस ने दोनों को सीआरपीसी की धारा 107/ 151 के तहत मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है। डीसीपी मनाली संजीव कुमार ने मामले की पुष्टि की है। दूसरी ओर बरसात के चलते मनाली में अब पर्यटकों का की आमद घटने लगी है लेकिन अभी भी छुटपुट पर्यटकों का आना लगा हुआ है। मनाली के पर्यटन स्थल रोहतांग दर्रे सहित अटल टनल, सिसू, दारचा, जिस्पा व सोलंगनाला में पर्यटकों से रौनक लगी हुई है।
--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विश्व पर्यावरण दिवस पर एनसीसी कैडेट्स ने दिया प्रकृति संरक्षण का संदेश

हिमख़बर डेस्क  1 एच पी नेवल यूनिट एनसीसी, बिलासपुर द्वारा...

नौकरी का सुनहरा अवसर: हमीरपुर रोजगार मेले में 445 पदों के लिए इंटरव्यू

हिमख़बर डेस्क  जिला रोजगार कार्यालय हमीरपुर में 11 जून को...

बंबर ठाकुर गोलीकांड का मुख्य आरोपी पुलिस हिरासत से फरार, दो पुलिसकर्मी निलंबित; यहां दिया चकमा

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर से कांग्रेस के पूर्व...