13 को भी तेज बरसात का अलर्ट, डीसी ने लोगों से की सतर्क रहने की अपील

--Advertisement--

Image

मंडी, 12 जुलाई । नरेश कुमार

उपायुक्त अरिंदम चौधरी ने मंडी जिला में जारी बारिश को देखते हुए लोगों से सतर्क रहने और किसी प्रकार का जोखिम न उठाने की अपील की है। उन्होंने लोगों से आग्रह किया कि किसी भी प्रकार की आपात स्थिति में तत्काल जिला आपदा प्रबंधन केंद्र के दूरभाष नम्बर 01905-226201,202,203,204 अथवा टोल फ्री 1077 नम्बर पर सूचित करें।

उपायुक्त ने बताया कि मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने 13 जुलाई को भी मंडी जिले के कई स्थानों पर भारी वर्षा-तेज हवाओं का रैड अलर्ट (चेतावनी) जारी किया है । उन्होंने जारी चेतावनी को ध्यान में रखते जिला के सभी नागरिकों व पर्यटकों से सतर्क रहने की अपील की। उन्होंने लोगों से नदी-नालों के किनारे न जाने और जिला के ऊपरी इलाकों व भूस्खलन संभावित क्षेत्रों में जाने से बचने का आग्रह किया।
उपायुक्त ने लोगों से अपील की कि खराब मौसम में अनावश्यक तौर पर घरों से न निकलें, सुरक्षित स्थानों पर रहें और किसी प्रकार का जोखिम न उठाएं । अरिंदम चौधरी ने समस्त पंचायत प्रधानों, गैर सरकारी संगठनों, ट्रैकर्स एवं नागरिकों से भी अनुरोध किया है कि वे इस बारे लोगों को जानकारी प्रदान करें ताकि किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना से बचा जा सके ।

सेवाएं बहाली को मौके पर जुटी है मशीनरी
वहीं, अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी राजीव कुमार ने बीते रोज से जारी बारिश के कारण जिला में कुछ जगहों पर विद्युत सेवाएं और सड़कें प्रभावित हुई हैं । उन्हें जल्द से जल्द पुनः बहाल करने के लिए विभागीय अधिकारी-कर्मचारी मशीनरी के साथ मौके पर काम में जुटे हैं।

12 जुलाई शाम तक प्राप्त सूचना के मुताबिक जिला में 47 विद्युत ट्रांसफार्मर प्रभावित हुए हैं, जिसमें जोगेन्द्रनगर उपमंडल में 37, करसोग में 9 तथा सरकाघाट क्षेत्र में एक ट्रांसफार्मर सम्मिलित हैं । उन्होंने बताया कि जिला में 5 सड़कें भी प्रभावित हुई हैं, उन्हें भी बहाल करने का काम किया जा रहा है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

HIMTECH Learn and Earn Skills Academy को Skill India से बड़ी उपलब्धि, आवेदन ऑटो अप्रूव

हिमाचल प्रदेश के युवाओं के कौशल विकास की दिशा...

हिमाचल में चिट्टा तस्कर पर बड़ा एक्शन, डमटाल में 48 लाख की संपत्ति जब्त

हिमाचल प्रदेश में नशा तस्करी के खिलाफ कार्रवाई जारी...