कोहली परिवार द्वारा नागिन नहर के रखरखाव की पुरानी प्रथा को करनैल सिंह को विधिवत सौंपा गया

--Advertisement--

Image

रेहलु, नितिश पठानियां

आज दिनांक 10 जुलाई 2021 को नागिन नहर रेहलू के रखरखाव की पुरानी प्रथा जो की कोहली परिवार द्वारा की जाती थी, को पुनः उसी परिवार को तीन पंचायत (बसनूर, रेहरू, दुरगेला) प्रधानों, उप-प्रधानों और जनता की सर्व सहमति इस प्रथा को करनैल सिंह सुपुत्र स्वर्गीय कोहली पूर्ण सिंह को विधिवत दायित्व सौंपा गया।

इस मौके पर करनैल सिंह ने नागिन नहर से विष्णु पंचायत के किसानों के खेतों तक पानी पहुंचाया जिसके लिए किसानों ने उनका धन्यवाद भी किया। करनैल सिंह ने लोगों को भरोसा भी दिया कि समय-समय पर नहर का रखरखाव भी करेंगे और समय-समय पर किसानों को पानी भी दिया जाएगा ताकि किसान समय पर अपनी फसल की बुआई कर सकें।

जानकारी के लिए बता दें कि इस प्रथा का निरवा इनके दादा और पिता ने 100 साल से ज्यादा समय तक किया है लोगों के आग्रह पर उन्होंने इस बार इस प्रथा को संभालने का निर्णय लिया जिसके लिए पंचायत प्रधान और जनता ने उनका आभार प्रकट किया। इस बारे में एक सामूहिक बैठक का आयोजन कर के इसे अंतिम कार्यवाही हेतु अमलीजामा पहनाया जाएगा।

इस मौके पर ग्राम पंचायत रेहलू की प्रधान सीमा देवी, दरगेला पंचायत की प्रधान भारती, उप-प्रधान संदीप कुमार और बसनूर पंचायत के प्रधान केवल किशन और तीनों पंचायतों के स्थानीय लोग उपस्थित रहे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा में जंगली जानवरों का कहर, 31 मेमनों को उतारा मौत के घाट; चरवाहों पर टूटा दुखों का पहाड़

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के उपमंडल पालमपुर...

सुबह कमरे से नहीं निकला राहुल… जब दरवाजा खोला तो मंजर देख कांप गई रूह

हिमखबर डेस्क  पुलिस थाना भराड़ी के अंतर्गत आने वाली ग्राम...

प्रधानमन्त्री ग्राम सड़क योजना के चौथे चरण के अन्तर्गत हिमाचल प्रदेश में धनराशि स्वीकृत

हिमखबर डेस्क  केन्द्रीय ग्रामीण विकास राज्य मन्त्री कमलेश पासवान ने...

पेट्रोल-डीजल पर केंद्र सरकार ने दी बड़ी राहत, 10 रुपए घटी एक्साइज ड्यूटी

हिमखबर डेस्क  अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में...