साधू राम राणा ने टैंकर द्वारा पीने का पानी जरुरतमंद लोगों के घरों में पहुंचाया

--Advertisement--

Image

कोटला – स्वयंम

 

विकास खंड नगरोटा सुरियां की पंचायत डोल भटहेड़ के वार्ड तलियाल खाटल की हरिजन बस्ती में पीने के पानी की किल्लत को देखते हुए पंचायत डोल भटहेड़ के उपप्रधान साधू राम राणा ने अपनी ओर से शुद्ध पीने का पानी जरुरतमंद लोगों के घरों में टैंकर द्वारा पहुंचा ।

 

पंचायत उप-प्रधान साधू राम राणा ने कहा तलियाल खाटल हरिजन बस्ती में कोई हैंडपंप एवं स्थाई स्रोत पीने के पानी का नहीं है। अतः गर्मीयों में पीने के पानी की समस्या इस बस्ती में हर वार होना आम बात है। गर्मीयों में पानी की खपत बढ़ जाती है इसलिए जलशक्ति विभाग द्वारा की जा रही पानी की आपूर्ति पर्याप्त मात्रा में न होने से इस बस्ती के बाशिंदों को पानी की समस्या झेलना पड़ती है।

 

इस कार्य के लिए हरिजन बस्ती के प्रमुख ग्रामीणों पूर्व उपप्रधान चुनी लाल, रमेश चंद ,प्रकाश चंद, पंचायत समिति सदस्या कुसुम लता पंचायत वार्ड मैंबर पूनम आदि ने पंचायत उपप्रधान साधू राम राणा का धन्यवाद किया।

 

साधू राम राणा ने प्रशासन एवं जलशक्ति विभाग से मांग की है कि जब तक गर्मी का प्रकोप जारी है तब तक के लिए तलियाल खाटल हरिजन बस्ती में पानी की भरपाई करने केलिए सप्ताह में तीन दिन टैंकर द्वारा पानी आपूर्ति की व्यवस्था की जाए ताकि लोगों को पानी की किल्लत से निजात मिल सके।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का द्रोणाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय रैत में आयोजन

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का द्रोणाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय रैत में...

डील का असर: होर्मुज लांघने वाले जहाजों को 60 दिन टैक्स माफ, ईरान उठाएगा खर्च

हिमखबर डेस्क ईरान के सर्वोच्च राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद (एसएनएसई) ने...

NEET अभ्यर्थियों को HRTC में मुफ्त यात्रा, 20 से 22 जून तक नहीं लगेगा किराया

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश में नीट परीक्षा के अभ्यर्थियों को...

न पार्किंग की व्यवस्था, न श्रद्धालुओं के चलने का रास्ता… हिमाचल के चामुंडा धाम में चरमराई व्यवस्था

हिमखबर डेस्क प्रसिद्ध श्री चामुंडा नंदिकेश्वर धाम मंदिर में इन...