अम्बेडकर भवन बतैल में कोरोना वैक्सीन का टीका लगवाने के लिए युवाओं की उमड़ी भीड़

--Advertisement--

Image

सरकाघाट, नरेश कुमार

उपमंडल सरकाघाट की ग्राम पंचायत भाम्बला के अम्बेडकर भवन बतैल में बड़ी संख्या में कोरोना वैक्सीन का टीका लगवाने के लिए युवाओं की भीड़ उमड़ पडी ! इस दौरान युवा वर्ग शारीरिक दूरी के नियमों का पालन करते हुए हुए दिखे !

गौरतलब है की स्वास्थ्य विभाग की और से कोरोना महामारी की रोकथाम के लिए लोगों को लगातार वैक्सीनेशन करबाने के लिए बोला जा रहा है ! अब लोग वैक्सीनेशन करवाने के लिए आ रहे है !

जिला में 18 से अधिक आयु के सभी व्यक्तियों को टीकाकरण में कवर करने के लक्ष्य के साथ काम किया जा रहा है, ताकि कोरोना से सबकी सुरक्षा सुनिश्चित हो सके !

ग्राम पंचायत भाम्बला के पूर्व उप-प्रधान रतन चन्द वर्मा ने सरकार से मांग की है की भाम्बला पंचायत एक बहुत बड़ी पंचायत है जिसकी जनसंख्या 6000 से अधिक है !

लोगों की सुविधा के लिए स्वास्थ्य विभाग को टिक्करी सध्वानी , रोपा ठाठर , हवानी और भाम्बला के उप- स्वास्थ्य केन्द्रों पर भी वैक्सीनेशन की सुविधा उपलव्ध करवानी चाहिए ! जिस से वैक्सीनेशन केन्द्रों पर भीड़ भी कम होगी और कोरोना संक्रमण का खतरा भी नही होगा !

इस मौके पर ग्राम पंचायत भाम्बला के उप-प्रधान रमेश चन्द ने घर द्धार दी जा रही वैक्सीन की सुविधा के लिए केंद्र , प्रदेश सरकार और स्वास्थ्य विभाग का आभार जताया !

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर के 60 पदों पर भर्ती, 5 नवंबर को होंगे साक्षात्कार

SIS India Limited द्वारा सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर के...

गगल में दर्दनाक हादसा: बस ने कुचला रछियालू का युवक, मौके पर मौत

कांगड़ा के गगल में मांझी पुल के पास दर्दनाक...