पालमपुर: सौरभ वन विहार की खूबसूरती निहारने पहुंच रहे पर्यटक

--Advertisement--

Image

शहीद सौरभ कालिया की स्मृति में पालमपुर की न्युगल खड्ड के साथ ही बंदला में बनाए गए सौरभ वन विहार की खूबसूरती को निहारने के लिए पर्यटक पहुंचने शुरू हो गए हैं। इस स्थल पर सैकड़ों लोग पिकनिक मनाने के लिए पहुंचते हैं।

पालमपुर, राजीव जस्वाल

शहीद सौरभ कालिया की स्मृति में पालमपुर की न्युगल खड्ड के साथ ही बंदला में बनाए गए सौरभ वन विहार की खूबसूरती को निहारने के लिए पर्यटक पहुंचने शुरू हो गए हैं। इस स्थल पर सैकड़ों लोग पिकनिक मनाने के लिए पहुंचते हैं।

लेकिन यह पहले पर्यटकों के लिए बंद होने के कारण पर्यटक यहां नहीं आ रहे थे। अब यह पर्यटकों के लिए खुल गया है। ऐसे में फिर से सौरभ वन विहार में चहलकदमी बढ़ गई है। कृत्रिम झील में सफाई करके फिर से पानी डाल दिया है। यहां पर नौका का भी लाभ पर्यटक ले रहे हैं।

न्यूगल खड्ड की बाढ़ ने किया नुकसान                                      जुलाई 2018 व 2019 में न्यूगल खड्ड में आई बाढ़ ने सौरभ वन विहार में काफी नुकसान पहुंचाया था। सौरभ वन विहार पूरी तरह से तहस नहस हो गया था,

यही वजह भी रही कि इसी फिर से जान डालने के लिए पूर्व मुख्यमंत्री शांता कुमार के प्रयासों से न्युगल खड्ड में स्थापित सौरभ वन विहार को फिर से बहाल करवाया गया। यही कारण भी है कि आज यहां पर पर्यटक आने शुरू हो गए हैं। फिर से नौकायान शुरू हो पाया है।

शांता का ड्रीम प्रोजेक्ट है                                                      सौरभ वन विहार पूर्व मुख्यमंत्री शांता कुमार का ड्रीम प्रोजेक्ट है। अब यहां आधुनिक टेंट, ट्री हट्स स्थापित करने के लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू हो गई है। जल शक्ति विभाग के माध्यम से सौरभ वन विहार को बाढ़ से बचाने के लिए 6.50 करोड़ रुपये से रिटेनिग दीवार लगाई जा रही है। खड्ड के बहाव काे सुगम बनाने के लिए जेसीबी मशीनें बीच से मलवा हटाने में जुटी हुईं हैं।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

टांडा में हिमकेयर कार्ड बंद, मरीजों की बढ़ी परेशानी

हिमखबर डेस्क डा. राजेंद्र प्रसाद मैडीकल कालेज एवं अस्पताल टांडा...

हिमाचल में 30 तक मानसून की एंट्री, आज से 29 जून तक प्रदेश में अंधड़, गर्जन और बिजली चमकने की आशंका

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश में दक्षिण-पश्चिम मानसून की दस्तक अब...