कोरोना वैक्सीन लगवाने पहुंचे युवाओं की भीड़ बेकाबू, बुलानी पड़ गई पुलिस

--Advertisement--

Image

पालमपुर, राजीव जस्वाल

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खैरा में मंगलवार सुबह 18 से 44 वर्ष आयु वर्ग के लोग वैक्सीन लगवाने के लिए पहुंचे, लेकिन वहां कुछ ऐसा हो गया कि पुलिस को बुलाकर मदद लेनी पड़ी। दरअसल, वैक्सीन लगवाने के लिए सुबह छह बजे से ही अस्पताल परिसर में कतारें लगनी शुरू हो गई थी ।

सुबह 8:30 पर जैसे ही अस्पताल के कर्मचारियों द्वारा रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू की गई, तो पहले वैक्सीन लगाने के चक्कर में भीड़ बेकाबू हो गई। इस दौरान कोरोना नियमों की जमकर धज्जियां उड़ाई गईं। सोशल डिस्टेंसिंग का भी दूर-दूर तक नामोनिशान नहीं दिखा।

मौके पर पहुंचे पुलिस कर्मियों द्वारा भीड़ को नियंत्रित करके वैक्सीनेशन की प्रक्रिया शुरू करवाई गई । इस दौरान लोगों में काफी रोष देखा गया और वे जमकर विभाग को कोसते नजर आए।

वैक्सीन लगाने पहुंचे लोगों का कहना था कि वे सुबह छह बजे से कतारों में लगे हुए थे, जबकि बाद में आए लोग लाइनों में न लगकर बीच में घुस गए और अफर-ातफरी का माहौल पैदा हो गया, जिससे उन्हें बिना वैक्सीन लगवाए ही खाली हाथ घर लौटना पड़ा ।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

HIMTECH Learn and Earn Skills Academy को Skill India से बड़ी उपलब्धि, आवेदन ऑटो अप्रूव

हिमाचल प्रदेश के युवाओं के कौशल विकास की दिशा...

हिमाचल में चिट्टा तस्कर पर बड़ा एक्शन, डमटाल में 48 लाख की संपत्ति जब्त

हिमाचल प्रदेश में नशा तस्करी के खिलाफ कार्रवाई जारी...