हिमाचल प्रदेश के इतिहास में नहीं देखी इतनी मंहगाई, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार और निरंकुशता : कुलदीप सिंह चम्बयाल

--Advertisement--

Image

मंडी, नरेश कुमार
पूर्व अध्यक्ष पंचायत समिति धर्मपूर कुलदीप सिंह चम्बयाल ने कहा कि   भाजपा के राज में मंहगाई, बेरोजगारी भ्रष्टाचार और निरंकुशता इतनी बढ़ी है कि इतिहास में ऐसा कभी भी हिमाचल प्रदेश में देखने को नहीं मिला था।
वैसे तो आमदनी और मंहगाई एक प्रक्रिया के तहत बढ़ती रहती थी लेकिन भाजपा के राज में मंहगाई सीधे दो गुना बढ़ गई और जनता आमदनी धट रही है रशोई का बजट खराब किया और साथ में कोई आम आदमी घर बनाने लाईक भी नहीं छोड़ा जो इतिहास में कभी नहीं देखा गया था।
कुलदीप सिंह चम्बयाल ने कहा है बेरोजगारी विश्व के तिसरे स्थान पर भारत का नाम आ गया और हिमाचल भी इससे अछूता नहीं है यहां भी सरकार के गलत फैसलों की वजह से बेरोजगारी रिकॉर्ड बनाने की ओर बढ़ रही है।
उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार के भी नये आयाम इस सरकार में स्थापित हुए पूरा प्रदेश कोरोना की लड़ाई से लड़ रहा था तो स्वास्थ्य से जुड़े सामान पर खरीद घोटाला सामने आ गया अभी ताजा हालत में कालेज निर्माण में, पाईप खरीद, बैकडोर भर्ती मामला ।
कुलदीप सिंह चम्बयाल ने कहा कि सबसे ज्यादा खतरनाक कोई  घटना इस कार्यकाल में सरकार की तरफ से देखी गई तो वो है निरंकुशता एक निरंकुश सरकार जिसमें नेताओं, मन्त्रीगणों भाजपा कार्यकर्ताओं के लिए अलग कानून और विपक्ष आम जनता के लिए अलग कानून, अभी शादियों में और मृत्यु के समय 20 लोगों को इजाजत और अपनी शिमला बैठकों में 100 से ज्यादा नेतागण, इस से ज्यादा निरंकुशता तब दर्शाई जब ऐसे हालात में जब अनेकों लोग प्रदेश में कोरोना के कारण स्वर्गवास हो गए हों और नेताओं का स्वागत ढोल नगाड़ों से हो ।
ऐसी संस्कृति और संस्कार हिमाचल प्रदेश के लोगों के नहीं हैं इस दौर की राजनीति में हिमाचल प्रदेश में ये सब देखने को मिला जो निराशाजनक, चिन्ताजनक और निंदनीय है इसका जबाब जनता जरूर देगी।
--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल में टाइगर…पांवटा साहिब के खारा जंगल में चहलकदमी, CCTV कैमरा में कैद

हिमखबर डेस्क पांवटा साहिब के खारा वन क्षेत्र में वन...

मृतकों के खातों से निकलती रही पेंशन, चंबा में सब-पोस्टमास्टर के घर CBI की रेड

चम्बा - भूषण गुरुंग मृतकों के नाम पर सरकारी पेंशन...

धर्मशाला से सुधांशू त्रिवेदी का बड़ा हमला, विपक्ष में बैठने के लायक भी नहीं कांग्रेस की स्थिति

हिमखबर डेस्क भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता और सांसद...

कांगड़ा में आपदा प्रबंधन तंत्र की बड़ी परीक्षा, 14 उपमंडलों में हुई मेगा मॉक ड्रिल

राज्य स्तरीय मेगा माॅक एक्सरसाइज का सफल आयोजन, उपायुक्त...