ठाकुरद्वारा के मलकाना में 40 कनाल भूमि पर खड़ी गेहूं की फसल राख

--Advertisement--

Image

ठाकुरद्वारा, राजीव जस्वाल

मलकाना में आग लगने से 40 कनाल भूमि पर में खड़ी फसल जलकर स्वाह हो गई। अगर ग्रामीण व किसान मिलकर आग बुझाने के लिए प्रयास नहीं करते तो सैकड़ों कनाल भूमि में खड़ी गेहूं की फसल राख हो सकती थी। आग लगने का मामला बाद दोपहर मलकाना में सामने आया है। यहां रंजीत सिंह, प्रेम सिंह और मंगल सिंह निवासी मलकाना की करीब 40 कनाल तैयार गेहूं की फसल जल गई।

आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है। पंचायत प्रधान मलकाना नरिंदर कौर ने बताया उन्हें गेहूं को आग लगने की जैसे ही सूचना मिली तो उसी समय उन्होंने फोन के माध्यम से फायर बिग्रेड को सूचित किया।आग लगने की सूचना मिलते ही मलकाना के सैकड़ों लोग मौके पर पहुंच गए और आग पर काबू पाने में लग गए।

पहले किसानों के खड़ी फसल में ट्रैक्टर से हलबाही की, ताकि आग किसी तरह रुके और आगे की फसल बच सके। जिस समय यह घटना घटी उस समय किसान अपने खेतों में गेहूं की कटाई में व्यस्त थे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

बजट से पहले BJP विधायकों का विधानसभा के बाहर प्रदर्शन, एंट्री टैक्स को लेकर जताया विरोध

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश विधानसभा बजट सत्र के दौरान आज...

रेहड़ी-फड़ी वालों के नियमों में बदलाव; हर तीन साल में नवीनीकरण, फीस तय

हिमखबर डेस्क राज्य सरकार ने रेहड़ी-फड़ी वालों (स्ट्रीट वेंडर्स) से...

आज CM सुक्खू करेंगे चौथा बजट पेश, इन सेक्टरों पर रह सकता है फोकस

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश के आर्थिक इतिहास में आज का...