आल इंडिया कांग्रेस कमेटी के महासचिव रघुवीर सिंह बाली का कोटला पहुंचने पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा जोरदार स्वागत किया गया।

--Advertisement--

Image

कोटला, स्वयम

आल इंडिया कांग्रेस कमेटी के महासचिव रघुवीर सिंह बाली का विस क्षेत्र जवाली के कोटला में पहुंचने पर कांग्रेस जिला कांगड़ा उपाध्यक्ष , एवं पूर्व जिला परिषद सदस्य प्रदीप वर्मा ,कांगड़ा-चंबा यूथ महासचिव विक्कू भारद्वाज, एनएसयूआई प्रदेश महासचिव आकिब खान, यूथ जिला सचिव हन्नी टिक्का, अनुराग डोगरा, सुमित अधिकारी, रजत कुमार सहित कांग्रेसी कार्यकर्ताओं द्वारा जोरदार स्वागत किया गया।

रघुवीर सिंह बाली का कांग्रेसी कार्यकर्ताओं द्वारा फूल मालाएं पहनाकर जोरदार स्वागत किया गया। रघुवीर सिंह बाली ने राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी, पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी, महासचिव प्रियंका गांधी का आभार प्रकट किया है। रघुवीर सिंह बाली ने देश-प्रदेश की जनता भाजपा राज से तंग आ चुकी है।

उन्होंने कहा कि महंगाई, बेरोजगारी, भ्र्ष्टाचार चरमसीमा पर है। पेट्रोल, डीजल व रसोईगैस के दामों में लगातार इजाफा हो रहा है। उन्होंने कहा कि सस्ते राशन में कटौती हो रही है तथा सब्सिडी बन्द कर दी गई है। उन्होंने कहा कि रसोईगैस सिलेंडर पर मिलने वाली सब्सिडी भी बन्द पड़ी है।

उन्होंने कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार ने एयरपोर्ट, बंदरगाह, रेलवे का निजीकरण कर दिया और अब बैंकों के निजीकरण पर तुली हुई है। किसानों को कारपोरेट के हाथों की कठपुतली बनाया जा रहा है। उन्होंने प्रदेश की भाजपा सरकार को कोसते हुए कहा कि प्रदेश सरकार कर्ज की बैसाखियों के सहारे चल रही है।

मात्र घोषणाओं में ही भाजपा ने तीन साल गुजार दिए हैं। उन्होंने कहा कि विकास के मामले में देश-प्रदेश पिछड़ गया है। उन्होंने कहा कि आने वाले 2022 के चुनावों में देश-प्रदेश में कांग्रेस की सरकार पूर्ण बहुमत से सत्तासीन होगी।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का द्रोणाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय रैत में आयोजन

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का द्रोणाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय रैत में...

डील का असर: होर्मुज लांघने वाले जहाजों को 60 दिन टैक्स माफ, ईरान उठाएगा खर्च

हिमखबर डेस्क ईरान के सर्वोच्च राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद (एसएनएसई) ने...

NEET अभ्यर्थियों को HRTC में मुफ्त यात्रा, 20 से 22 जून तक नहीं लगेगा किराया

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश में नीट परीक्षा के अभ्यर्थियों को...

न पार्किंग की व्यवस्था, न श्रद्धालुओं के चलने का रास्ता… हिमाचल के चामुंडा धाम में चरमराई व्यवस्था

हिमखबर डेस्क प्रसिद्ध श्री चामुंडा नंदिकेश्वर धाम मंदिर में इन...