कांगड़ा के गगल में मांझी पुल के पास दर्दनाक सड़क हादसा हुआ, बस की चपेट में आने से रछियालू निवासी युवक की मौके पर ही मौत हो गई।
कांगड़ा – राजीव जसबाल
पठानकोट-मंडी राष्ट्रीय राजमार्ग पर गगल के मांझी पुल पर सुबह एक निजी बस ने रछियालू के युवक को कुचल दिया, जिससे युवक की मौके पर ही मौत हो गई।
हादसे के बाद ग्रामीणों ने चक्का जाम कर दिया, जिससे नेशनल हाई-वे बंद हो गया है। पुलिस ने मामला दर्ज का आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार भटिया बस, जो चामुंडा से जसूर की तरफ जा रही थी, सुबह 9 बजे मांझी पुल पर गांव रछियालू के 40 वर्षीय संदीप कुमार, जो गगल से अपने घर को जाने के लिए अपनी स्कूटी पर सडक़ के किनारे खड़ा था को पीछे से बस ने जोरदार टक्कर मार दी।
जिसके कारण संदीप कुमार बस के टायर के नीचे आ गया और उसकी मौके पर मौत हो गई। हादसे के बाद मौके पर पुलिस पहुंची।
जैसे ही गांव रछियालू में इस दुर्घटना का समाचार पहुंचा, सारा गांव शोक में डूब गया और घटना स्थल पर पहुंच गया, लोगों ने प्रशासन और पुलिस से के खिलाफ भी नारेबाजी की।

