एशियाई खेलों के पदक विजेताओं पर बरसेगा इनाम, हिमाचल के 7 खिलाड़ियों को मिलेंगे 9 करोड़ रुपये

--Advertisement--

हिमाचल सरकार एशियाई खेलों में पदक जीतकर प्रदेश का नाम रोशन करने वाले सात खिलाड़ियों को सम्मानित करेगी, खिलाड़ियों को कुल 9 करोड़ रुपये की पुरस्कार राशि प्रदान की जाएगी।

हिमखबर डेस्क

अंतरराष्ट्रीय खेल पटल पर देश और प्रदेश का परचम लहराने वाले एशियाई खेलों के पदक विजेताओं के सम्मान में 30 अक्टूबर को राजधानी शिमला के पीटरहाफ में राज्यस्तरीय भव्य सम्मान समारोह आयोजित किया जाएगा।

युवा सेवाएं एवं खेल विभाग की ओर से आयोजित इस विशेष कार्यक्रम में मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करेंगे और पदक विजेता खिलाड़ियों को करोड़ों रुपये की नकद प्रोत्साहन राशि, स्मृतिचिह्न व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित करेंगे।

इसके साथ खिलाड़ियों को सरकारी नौकरी संबंधी दस्तावेज भी प्रदान किए जाएंगे। समारोह में खेल मंत्री, कैबिनेट सहयोगी, खेल विभाग के वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी और प्रदेश के कई वरिष्ठ खिलाड़ी भी मौजूद रहेंगे।

खेल नीति में बदलाव और पुरस्कार राशि में रिकॉर्ड वृद्धि 

हिमाचल में पहले अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतने वाले खिलाड़ियों को अन्य पड़ोसी राज्यों की तुलना में कम नकद पुरस्कार मिलता था, जिससे खिलाड़ियों में निराशा रहती थी। मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू के नेतृत्व वाली सरकार ने खेल नीति में आमूलचूल परिवर्तन करते हुए पुरस्कार राशि में ऐतिहासिक वृद्धि की।

किसे कितनी राशि

  • सावन बरवाल (मंडी) : पुरुषों की लंबी दूरी की दौड़ में रजत पदक जीतने वाले धावक सावन बरवाल को 2.50 करोड़ की सम्मान राशि दी जाएगी।
  • सीमा कुमारी (चंबा): महिलाओं की 10,000 मीटर दौड़ में कांस्य पदक हासिल करने वाली एथलीट सीमा कुमारी को 1.50 करोड़ से नवाजा जाएगा।
  • महिला कबड्डी टीम की बेटियां: भारतीय महिला कबड्डी टीम को स्वर्ण पदक दिलाने वाली हिमाचल की बेटियों में कप्तान रितु नेगी (सिरमौर), पुष्पा राणा (बिलासपुर), ज्योति ठाकुर और भावना ठाकुर को एक-एक करोड़ का विशेष नकद राशि प्रदान की जाएगी।
  • रेणुका सिंह ठाकुर (रोहडू, शिमला): भारतीय महिला क्रिकेट टीम के साथ स्वर्ण पदक जीतने वाली तेज गेंदबाज रेणुका ठाकुर को भी एक करोड़ की पुरस्कार राशि से सम्मानित किया जाएगा।
--Advertisement--
--Advertisement--

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

करवाचौथ पर 1 घंटा 18 मिनट बेहद खास! सुहागिनें नोट कर लें पूजा का शुभ मुहूर्त

करवाचौथ का व्रत सुहागिन महिलाओं के लिए विशेष महत्व...

अब मिनटों में शिमला से रामपुर-किन्नौर का सफर! CM सुक्खू ने शुरू की हेलीकॉप्टर सेवा

हिमाचल प्रदेश में हवाई कनेक्टिविटी को बढ़ावा देने के...