शाहपुर में CIA टीम की बड़ी कार्रवाई, 19 वर्षीय युवक 4.48 ग्राम चिट्टे के साथ गिरफ्तार

--Advertisement--

कांगड़ा के शाहपुर में CIA टीम ने घटनालु के पुराने NH रोड पर कार्रवाई करते हुए 19 वर्षीय युवक को 4.48 ग्राम चिट्टे के साथ गिरफ्तार किया, पुलिस ने NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की।

शाहपुर – नितिश पठानियां

जिला कांगड़ा में नशे के खिलाफ कार्रवाई करते हुए CIA टीम ने शाहपुर क्षेत्र में एक युवक को 4.48 ग्राम चिट्टे (हेरोइन) के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, देर शाम CIA टीम को गुप्त सूचना मिली थी। इसके आधार पर पुलिस थाना शाहपुर के अंतर्गत पुराने NH रोड, घटनालु में पठानकोट-शाहपुर मार्ग पर गश्त और चेकिंग की जा रही थी।

इसी दौरान संदिग्ध गतिविधियों के आधार पर एक युवक को पूछताछ के लिए रोका गया। तलाशी लेने पर उसके कब्जे से 4.48 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ।

आरोपी की पहचान कर्तव्य पठानिया (19 वर्ष), निवासी गांव एवं डाकघर दरगेला, तहसील शाहपुर, जिला कांगड़ा, हिमाचल प्रदेश के रूप में हुई है।

पुलिस अब आरोपी से पूछताछ कर रही है कि वह कथित तौर पर नशीला पदार्थ कहां से लाया था और इसे किसे देने जा रहा था। साथ ही, मामले में अन्य संभावित संलिप्त लोगों के बारे में भी जानकारी जुटाई जा रही है।

फिलहाल, पुलिस मामले की आगामी जांच में जुटी हुई है।

--Advertisement--
--Advertisement--

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related