हिमाचल में बेरोजगारी का बड़ा आंकड़ा: पुलिस कांस्टेबल के 1,088 पदों के लिए 98,719 आवेदन, एक पद पर 91 दावेदार

--Advertisement--

हिमाचल में पुलिस कांस्टेबल के 1,088 पदों के लिए 98,719 आवेदन प्राप्त हुए हैं। एक पद पर करीब 91 उम्मीदवारों के बीच मुकाबला है। आवेदन की अंतिम तिथि 5 सितंबर 2026 है।

हिमखबर डेस्क

हिमाचल प्रदेश में पुलिस कांस्टेबल के 1,088 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन की अंतिम तिथि अब और आगे नहीं बढ़ाई जाएगी। हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग ने आवेदन अवधि बढ़ाने की मांग पर स्थिति स्पष्ट करते हुए कहा है कि भर्ती प्रक्रिया को आगे बढ़ाने से शारीरिक परीक्षण और भर्ती प्रक्रिया प्रभावित हो सकती है। हिमाचल प्रदेश विधानसभा के मॉनसून सत्र के दौरान सदन की कार्यवाही में सीएम ने यह जानकारी दी है।

सीएम ने कहा कि आयोग की ओर से जारी टिप्पणी के अनुसार, पुलिस कांस्टेबल (पुरुष एवं महिला) पदों का विज्ञापन 10 जुलाई 2026 को जारी किया गया था और ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 6 अगस्त 2026 निर्धारित थी। इस अवधि में करीब 65,000 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था।

पहले एक साल की आयु छूट, फिर 15 दिन बढ़ाई तारीख

इसके बाद सरकार ने सभी अभ्यर्थियों को एकमुश्त एक वर्ष की आयु सीमा में छूट प्रदान की। इसके चलते आवेदन की अंतिम तिथि 15 दिन बढ़ाकर 21 अगस्त 2026 कर दी गई। इस दौरान करीब 11,000 नए आवेदन प्राप्त हुए और कुल आवेदनों की संख्या लगभग 77,000 हो गई।

इसके बाद हिमाचल सरकार के कर्मचारियों को भी एकमुश्त पांच वर्ष की आयु सीमा में छूट दी गई। साथ ही आवेदन की अंतिम तिथि में दोबारा 15 दिन की बढ़ोतरी करते हुए इसे 15 सितंबर 2026 तक कर दिया गया। आयोग के अनुसार, 1 सितंबर 2026 शाम 7 बजे तक पुरुष और महिला पुलिस कांस्टेबल पदों के लिए कुल 98,719 आवेदन प्राप्त हो चुके थे।

रोजाना भी आ रहे सैकड़ों आवेदन

आयोग ने बताया कि वर्तमान विस्तारित अवधि के दौरान भी आवेदन लगातार प्राप्त हो रहे हैं। रोजाना पुरुष अभ्यर्थियों से करीब 200 से 300 और महिला अभ्यर्थियों से 150 से 200 आवेदन मिल रहे हैं। 31 अगस्त को पुरुष अभ्यर्थियों से 313 और 1 सितंबर को 294 आवेदन प्राप्त हुए। वहीं महिला अभ्यर्थियों से 31 अगस्त को 159 और 1 सितंबर को 129 आवेदन मिले।

HPPSC पोर्टल में कोई तकनीकी दिक्कत नहीं

आयोग ने स्पष्ट किया है कि आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ाने की मांग के पीछे हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग के ऑनलाइन पोर्टल की तकनीकी समस्या को कारण बताना सही नहीं है। आयोग ने कहा कि पोर्टल सुचारू रूप से काम कर रहा है और संचालन में किसी तरह की तकनीकी दिक्कत नहीं है।

आयोग ने कहा कि पुलिस कांस्टेबल भर्ती के लिए भर्ती नियमों के अनुसार शारीरिक मानक परीक्षण और शारीरिक दक्षता परीक्षण हिमाचल प्रदेश के सभी 12 जिलों में पुलिस विभाग की ओर से आयोजित किए जाने हैं। अगर ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि को और आगे बढ़ाया जाता है तो आगामी सर्दियों के कारण भर्ती प्रक्रिया शुरू करना मुश्किल हो सकता है।

आयोग के मुताबिक भर्ती प्रक्रिया में लगभग छह महीने या उससे अधिक समय लग सकता है। ऐसे में आयोग ने कहा कि ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि को और आगे बढ़ाना उचित नहीं होगा।

15 सितंबर के बाद नहीं मिलेगा और मौका

हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग ने कहा कि सभी अभ्यर्थियों को ऑनलाइन आवेदन के लिए पहले ही पर्याप्त समय और अवसर दिया जा चुका है। मौजूदा परिस्थितियों को देखते हुए अब आवेदन की अंतिम तिथि को और आगे बढ़ाना उचित नहीं है।

--Advertisement--
--Advertisement--

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

दूरदर्शन केंद्र में वेबसाइट असिस्टेंट समेत कई पदों पर भर्ती, 12वीं पास से ग्रेजुएट तक को मौका

दूरदर्शन केंद्र में वेबसाइट असिस्टेंट समेत कई पदों पर...

हिमाचल में पांच साल में बनेंगे 2.18 लाख पक्के घर, PM आवास योजना-ग्रामीण के तहत मिला बड़ा कोटा

हिमाचल प्रदेश को प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण के तहत अगले...