समाज शास्त्र शिक्षक भर्ती का फाइनल रिजल्ट जारी, 107 उम्मीदवारों का चयन; एक पद रहा खाली

--Advertisement--

HPRCA ने समाज शास्त्र शिक्षक भर्ती का फाइनल परिणाम घोषित कर दिया है। 108 पदों में से 107 उम्मीदवारों का चयन हुआ, जबकि पात्र उम्मीदवार न मिलने से एक पद खाली रह गया।

हिमखबर डेस्क

हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग (एचपीआरसीए) ने स्कूल शिक्षा विभाग में समाज शास्त्र के शिक्षकों के 108 पदों को फिक्स मानदेय के आधार पर भरने के लिए पोस्ट कोड-26029 के तहत आयोजित कंप्यूटर आधारित परीक्षा में सफल हुए उम्मीदवारों के दस्तावेजों की जांच के बाद अंतिम परिणाम घोषित कर दिया है।

आयोग के सचिव डॉ. विक्रम महाजन ने बताया कि इन पदों के लिए कुल 439 उम्मीदवारों ने आवेदन किया था, जिनमें से 374 उम्मीदवारों ने कंप्यूटर आधारित परीक्षा दी थी और इस परीक्षा में 225 उम्मीदवारों का चयन दस्तावेजों की जांच के लिए किया गया था। 24 और 25 अगस्त को दस्तावेजों की जांच के बाद 107 उम्मीदवारों का चयन किया गया है।

पात्र उम्मीदवार न मिलने के कारण एससी (स्वतंत्रता सेनानी परिजन) वर्ग का एक पद खाली रह गया है। सचिव ने बताया कि यह अंतिम परिणाम सभी उम्मीदवारों के नाम, रोल नंबर और अंकों सहित आयोग की वेबसाइट एचपीआरसीए.एचपी.जीओवी.इन पर उपलब्ध करवा दिया गया है।

--Advertisement--
--Advertisement--

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

दूरदर्शन केंद्र में वेबसाइट असिस्टेंट समेत कई पदों पर भर्ती, 12वीं पास से ग्रेजुएट तक को मौका

दूरदर्शन केंद्र में वेबसाइट असिस्टेंट समेत कई पदों पर...

हिमाचल में पांच साल में बनेंगे 2.18 लाख पक्के घर, PM आवास योजना-ग्रामीण के तहत मिला बड़ा कोटा

हिमाचल प्रदेश को प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण के तहत अगले...