HPRCA ने ऑपरेशन थिएटर असिस्टेंट भर्ती परीक्षा 2026 का परिणाम घोषित कर दिया है। पोस्ट कोड-26008 के तहत 236 पदों के लिए हुई परीक्षा में 160 अभ्यर्थी दस्तावेज सत्यापन के लिए चयनित हुए हैं।
हिमखबर डेस्क
हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग (एचपीआरसीए) ने स्वास्थ्य विभाग और मेडिकल शिक्षा विभाग में ऑपरेशन थिएटर असिस्टेंट (जॉब ट्रेनी) के 236 पदों को पोस्ट कोड-26008 के अंतर्गत भरने के लिए आयोजित कंप्यूटर बेस्ड स्क्रीनिंग टेस्ट (सीबीटी) का परिणाम घोषित कर दिया है। यह परीक्षा परिणाम आयोग की वेबसाइट https://hprca.hp.gov.in/ पर उपलब्ध करवा दिया गया है।
आयोग के सचिव डॉ. विक्रम महाजन ने बताया कि ऑपरेशन थिएटर असिस्टेंट (जॉब ट्रेनी) के 236 पदों के लिए 202 उम्मीदवारों ने आवेदन किया था, जिनमें से 184 उम्मीदवारों ने सीबीटी परीक्षा दी थी। इस परीक्षा में उत्तीर्ण 160 उम्मीदवारों को डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के लिए बुलाया जा रहा है जोकि 14 सितंबर को सुबह 10 बजे से आयोग के परिसर में आरंभ होगी।
इसका शेड्यूल वेबसाइट पर अपलोड किया जाएगा और उम्मीदवारों को उनकी ईमेल आईडी पर भी सूचना दी जाएगी। उन्हें अलग से बुलावा पत्र नहीं भेजे जाएंगे। डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के समय इन उम्मीदवारों को अपने साथ सभी आवश्यक दस्तावेजों की मूल प्रतियां, इनकी सेल्फ अटेस्टड फोटो प्रतियों के दो-दो सैट, आवेदन पत्र की डाउनलोडड कॉपी और आईडी प्रूफ इत्यादि साथ लाने होंगे।
सचिव ने बताया कि अगर कोई उम्मीदवार निर्धारित तिथि को डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के लिए उपस्थित नहीं होता है तो उसे कोई और अवसर नहीं दिया जाएगा।

