घर के शौचालय में बैठा था तेंदुआ, महिला ने जैसे खोला गेट…खौफनाक नजारा देखकर निकली चीख

--Advertisement--

हिमखबर डेस्क

हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले में एक महिला उस समय हैरान रह गई जब शुक्रवार को उसने अपने घर के शौचालय का किवाड़ खोला और अंदर एक तेंदुआ बैठा हुआ मिला। बाद में वन विभाग ने तेंदुए को सुरक्षित बाहर निकाला।

शौचालय के अंदर बैठे तेंदुए का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। अधिकारियों ने बताया कि यह घटना सोलन के गरखाल इलाके में जीत राम के घर पर हुई। जब राम की पत्नी ने शौचालय का दरवाजा खोला, तो उसने अंदर तेंदुए को बैठे हुए पाया। वह तुरंत बाहर निकली और शोर मचाया।

अधिकारियों ने बताया कि राम ने वन विभाग को इसकी सूचना दी। उन्होंने बताया कि दरवाजा खुला रह जाने के कारण तेंदुआ शौचालय में घुस गया था। अधिकारियों ने बताया कि वन विभाग की एक टीम मौके पर पहुंची और तेंदुए को सुरक्षित बाहर निकाल लिया।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल में लॉटरी टेंडर पर अनुराग का हमला, बोले- तत्काल वापस लें; जुए को पुनर्जीवित करने की कोशिश स्वीकार्य नहीं

हिमखबर डेस्क सांसद अनुराग सिंह ठाकुर ने मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर...

हादसा: HRTC बस और टिपर में जोरदार टक्कर, चालक समेत कई सवारियां घायल

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला के साथ लगते...

संगीत शिक्षक भर्ती का फाइनल परिणाम घोषित, 46 उम्मीदवारों का चयन; 72 पद अब भी खाली

संगीत शिक्षक भर्ती का फाइनल परिणाम घोषित कर दिया...