शाहपुर में गश्त के दौरान 6 ग्राम चिट्टे के साथ 2 गिरफ्तार

--Advertisement--

शाहपुर – नितिश पठानियां

हिमाचल प्रदेश में नशे के विरुद्ध चलाए जा रहे पुलिस के विशेष अभियान को एक और बड़ी कामयाबी मिली है। शाहपुर थाना की पुलिस टीमों ने कार्रवाई करते हुए भारी मात्रा में चिट्टे के साथ 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामले दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है।

शाहपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत पुलिस ने नशे के खिलाफ कार्रवाई की है। गश्त के दौरान पुलिस टीम ने दो युवकों को 6 ग्राम चिट्टे के साथ रंगे हाथों दबोचा है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान अभिनाश पटियाल (32) पुत्र सुविन्द्र सिंह निवासी गांव चतरेड़, तहसील शाहपुर और मान सिंह राणा (38) पुत्र नेत्र सिंह राणा निवासी गांव हाडा, तहसील शाहपुर के रूप में हुई है।

शाहपुर पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर मादक पदार्थ अधिनियम की धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है और आगे की कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है। पुलिस दोनों आरोपियों से गहनता से पूछताछ कर रही है, ताकि इस नशा नैटवर्क से जुड़े अन्य लोगों और संभावित सप्लाई चेन का पर्दाफाश किया जा सके।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल में लॉटरी टेंडर पर अनुराग का हमला, बोले- तत्काल वापस लें; जुए को पुनर्जीवित करने की कोशिश स्वीकार्य नहीं

हिमखबर डेस्क सांसद अनुराग सिंह ठाकुर ने मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर...

हादसा: HRTC बस और टिपर में जोरदार टक्कर, चालक समेत कई सवारियां घायल

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला के साथ लगते...

संगीत शिक्षक भर्ती का फाइनल परिणाम घोषित, 46 उम्मीदवारों का चयन; 72 पद अब भी खाली

संगीत शिक्षक भर्ती का फाइनल परिणाम घोषित कर दिया...