सुखविन्द्र सिहं सुक्खू के खिलाफ आपतिजनक टिप्पणी और जान मारने की धमकी देने पर युवक गिरफ्तार

--Advertisement--

हिमखबर डेस्क

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू के खिलाफ सोशल मीडिया पर कथित रूप से आपत्तिजनक टिप्पणी और जान से मारने की धमकी का वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट करने वाले व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है।

आरोपी की पहचान गांव भगोट निवासी रजनीश के रूप में हुई है। आरोपी को आज अदालत में पेश किया, जहां पर कोर्ट में चार दिन का पुलिस रिमांड दिया गया है।

दरअसल, बुधवार को शिवनगर निवासी विश्व शामा ने शिकायत दी थी कि एक व्यक्ति के सोशल मीडिया अकाउंट से अपलोड किए गए वीडियो में मुख्यमंत्री के खिलाफ आपत्तिजनक शब्दों का इस्तेमाल किया है। वीडियो में उन्हें जान से मारने की धमकी दी गई है।

वीडियो में एक विशेष समुदाय के खिलाफ भी आपत्तिजनक टिप्पणी करने का आरोप है। आरोपी की पहचान होने के बाद उसे भोटा पुलिस चौकी में पूछताछ के लिए बुलाया गया। जहां पर उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

एसपी हमीरपुर बलवीर सिंह के बोल

एसपी हमीरपुर बलवीर सिंह ने कहा कि मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने जांच करते हुए दोषी व्यक्ति को पकड़ कर उससे पूछताछ कर उसे गिरफ्तार किया और आज कोर्ट में पेश किया गया जहाँ से उसे चार दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया है।

उन्होंने बताया कि पुलिस ने सोशल मीडिया पर अपशब्द कहने, जानबूझकर किसी व्यक्ति के खिलाफ अभद्र टिप्पणी करने सहित व्यक्ति की छवि को धूमिल करने की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है।

वीडियो में क्या कह रहा था आरोपी

वीडियो में आरोपी युवक ने सीएम सुक्खू को जहां गालियां निकाली वहीं, वीडियो में “हलाला” जैसे शब्द का प्रयोग किया और विशेष धर्म और समुदाय को टारगेट किया है। फिलहाल, पुलिस मामले की जांच कर रही है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

BREAKING: हिमाचल में खूनी सुबह, बीच चौराहे पर शख्स का गला काटा; मचा हड़कंप

हिमाचल में खूनी सुबह से मचा हड़कंप! बीच चौराहे...

राखियों की बुकिंग ने पकड़ी रफ्तार, डाक विभाग ने उपलब्ध करवाए एक लाख स्पेशल कवर

हिमखबर डेस्क रक्षाबंधन से पहले हिमाचल प्रदेश के डाकघरों...