पालमपुर का मेन बाजार बनेगा माल रोड, तीन घंटे बंद रहेगा ट्रैफिक

--Advertisement--

कल से रविवार शाम पांच से आठ बजे तक मार्केट में बंद होगा यातायात, पायलट आधार पर योजना होगी लागू

पालमपुर – बर्फू

पालमपुर के मुख्य बाजार सिविल अस्पताल से लेकर सुभाष चौक को मॉल रोड बनाया जाएगा। शुक्रवार से लेकर रविवार तक हर सप्ताह शाम के पांच बजे से लेकर आठ बजे तक बाजार से होकर ट्रैफिक बंद किया जाएगा।

योजना को फिलहाल पायलट आधार पर शुरू किया जाएगा। यदि प्रयोग सफल रहा तो मामले पर उपमंडल प्रशासन उचित विचार कर इसे बढ़ाने की योजना बनाएगा। इस योजना को अगले सप्ताह से लागू किया जाना प्रस्तावित है।

मामले पर आज आयोजित बैठक में एसडीएम पालमपुर डा. ओपी यादव ने यह बात कही। उन्होंने कहा कि पालमपुर में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए इस कवायद को शुरू किया जाएगा। इससे पर्यटक आकर्षित होंगे और व्यापार भी बढ़ेगा। यदि यह योजना सफल रही तो मुख्य बाजार को पूरी तरह मॉल रोड में तबदील किया जाएगा। साथ ही इसका सौंदर्यकरण भी किया जाएगा।

पालमपुर शहर और विशेषत:

मुख्य बाजार के आसपास अवैध पार्किंग को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा। मुख्य बाजार में ट्रैफिक बंद होने के समय लोगों को मुफ्त पार्किंग की व्यवस्था करने का प्रस्ताव है। इस संबंध में दिशा-निर्देश जल्द जारी किए जाएंगे।

साथ ही ट्रैफिक प्लान क्या होगा इसकी अधिसूचना भी जल्द की जाएगी। शहर के कारोबारियों, स्थानीय लोगों के साथ आयोजित इस बैठक में सर्वसम्मति बनाने के लिए विचार विमर्श किया गया।

एसडीएम का कहना है कि इस संबंध में एक सप्ताह तक सुझाव आमंत्रित किए जाएंगे। साथ ही कारोबारियों के हितों को भी ध्यान में रखा जाएगा। इस दौरान एसडीएम ने गोवंश को गोसदन तक पहुंचाने और कास्ट्रेशन करने के निर्देश भी दिए।

साथ ही आवारा कुत्तों की समस्या से निपटने के लिए भी विचार किया गया।  पशुपालन विभाग और नगर निगम के अधिकारियों को इस संबंध में दिशा-निर्देश भी जारी किए गए।

व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने इस दौरान अपने विचार रखे और सभी के हितों का ध्यान रखने की अपील की। अधिकतर हितधारकों ने मामले पर सहमति जताई और कहा कि वह पालमपुर के हित में लिए जाने फैसलों के लिए प्रशासन के साथ हैं।

डा. ओपी यादव ने सभी हितधारकों के हितों का ध्यान रखने का आश्वासन दिया और प्रशासन का सहयोग करने की अपील भी की। महापौर राधा सूद ने भी इस दौरान प्रशासन को मामले पर उचित कार्रवाई करने की अपील की और अपने सुझाव प्रस्तुत किए।

ये रहे उपस्तिथ

डीएसपी सुनील राणा, पूर्व पार्षद, व्यापारमंडल के अध्यक्ष सुरेंद्र सूदए महासचिव गीतेश भृगुए उपाध्यक्ष रमेश महाजन सहित विभिन्न पदाधिकारी मौजूद रहे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related