अनियंत्रित होकर खाई में गिरी कार, हादसे में एक की मौत और चार घायल

--Advertisement--

हिमखबर डेस्क

हिमाचल प्रदेश के शिमाल में शुक्रवार सुबह एक गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त हो गई। जिले के रामपुर पुलिस स्टेशन इलाके में जोगनी के पास एक कार सड़क से फिसलकर खाई में जा गिरी। इस हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि चार अन्य लोग घायल हो गए।

शिमला पुलिस के अनुसार, दुर्घटना के समय कार में पांच लोग सवार थे। मृतक की पहचान रामपुर निवासी पीकी (40) के रूप में हुई है। दुर्घटना के समय वही गाड़ी चला रहा था।

घायलों की पहचान सर्जन (36), ज्योति प्रकाश (37), ललित (27) और जय प्रकाश (29) के रूप में हुई है। ये सभी रामपुर सब-डिविजन के मुनीश, बहाली गांव के रहने वाले हैं। सभी चार घायलों को खनेरी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है।

इधर, हादसे के सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामला दर्ज कर जांच में जुट गई है। शिमला पुलिस के अनुसार, “हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि चार अन्य घायलों का इलाज खनेरी अस्पताल में चल रहा है। हादसे के कारण की जांच की जा रही है।” वहीं, इस हादसे के बाद इलाके में हड़कंप मच गया।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

नौकरी का बड़ा मौका! 13 अगस्त को 500 पदों के लिए कैंपस इंटरव्यू, किचन हेल्पर और स्टीवर्ड की होगी भर्ती

हिमखबर डेस्क जिला रोजगार कार्यालय कुल्लू में आगामी 13 अगस्त...

हिमाचल की बेटियों का जलवा! अर्चिता और श्रेया ने नेशनल रोइंग चैंपियनशिप में जीता गोल्ड मेडल

हिमखबर डेस्क कोलकाता में आयोजित 27वीं सब जूनियर नेशनल रोइंग...

सड़क धंसते ही मकान की छत पर जा गिरा सीमेंट से भरा ट्रक, बाल-बाल बचे लोग; चालक घायल

हिमखबर डेस्क मंडी जिले के सुंदरनगर-करसोग मार्ग पर सोमवार सुबह...

नशे से दूर रहें युवा, सकारात्मक दिशा में लगाएं ऊर्जा; माय भारत प्रशिक्षण शुरू

माय भारत के छह दिवसीय युवा स्वयंसेवक प्रशिक्षण का...