अंतर्राष्ट्रीय नशा निरोधक दिवस के अवसर पर धर्मशाला में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

--Advertisement--

धर्मशाला (कांगड़ा), हिमाचल प्रदेश – हिमखबर डेस्क

अंतर्राष्ट्रीय नशा निरोधक एवं अवैध तस्करी विरोधी दिवस के अवसर पर भारतीय खेल प्राधिकरण (SAI) के नेशनल सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (NCOE), धर्मशाला में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करना तथा नशा मुक्त समाज के निर्माण में उनकी भागीदारी सुनिश्चित करना था।

कार्यक्रम के दौरान उपस्थित अधिकारियों एवं युवाओं ने नशे के विरुद्ध सामूहिक शपथ ली और समाज को नशे की बुराई से मुक्त करने का संकल्प लिया। इस अवसर पर युवाओं को नशे के स्वास्थ्य, सामाजिक एवं मानसिक प्रभावों के बारे में जानकारी प्रदान की गई तथा नशे से दूर रहकर सकारात्मक एवं स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया गया।

अधिकारियों ने युवाओं से आह्वान किया कि वे स्वयं नशे से दूर रहें और अपने आसपास के लोगों को भी इसके दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करें। उन्होंने कहा कि युवाओं की सक्रिय भागीदारी से ही एक स्वस्थ, सुरक्षित और नशा मुक्त भारत के लक्ष्य को प्राप्त किया जा सकता है।

ये रहे उपस्तिथ

कार्यक्रम में ध्रुव डोगरा, उप निदेशक, मेरा युवा भारत (MY Bharat) कांगड़ा; जय शानी, सहायक निदेशक, SAI; तुषार सिंह, अनुभाग अधिकारी, SAI तथा जानवी, कार्यालय सहायक, MY Bharat कांगड़ा विशेष रूप से उपस्थित रहे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

नौकरी का बड़ा मौका! 13 अगस्त को 500 पदों के लिए कैंपस इंटरव्यू, किचन हेल्पर और स्टीवर्ड की होगी भर्ती

हिमखबर डेस्क जिला रोजगार कार्यालय कुल्लू में आगामी 13 अगस्त...

हिमाचल की बेटियों का जलवा! अर्चिता और श्रेया ने नेशनल रोइंग चैंपियनशिप में जीता गोल्ड मेडल

हिमखबर डेस्क कोलकाता में आयोजित 27वीं सब जूनियर नेशनल रोइंग...

सड़क धंसते ही मकान की छत पर जा गिरा सीमेंट से भरा ट्रक, बाल-बाल बचे लोग; चालक घायल

हिमखबर डेस्क मंडी जिले के सुंदरनगर-करसोग मार्ग पर सोमवार सुबह...

नशे से दूर रहें युवा, सकारात्मक दिशा में लगाएं ऊर्जा; माय भारत प्रशिक्षण शुरू

माय भारत के छह दिवसीय युवा स्वयंसेवक प्रशिक्षण का...