उड़ता हिमाचलः नशा मुक्ति केंद्र चला रहा युवक चिट्टे के साथ गिरफ्तार, दो दोस्त भी धरे, पुलिस ने होटल में डाली थी रेड

--Advertisement--

हिमखबर डेस्क

जो युवक नशा मुक्ति केंद्र चला रहा था, उसी को पुलिस ने चिट्टे के साथ गिरफ्तार किया। मामला हिमाचल के मंडी जिले का है। सुंदरनगर में नशे के कारोबार और सेवन के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत पुलिस को एक और महत्वपूर्ण सफलता हाथ लगी है।

एंटी-ड्रग अभियान के अंतर्गत पुलिस थाना सुंदरनगर की टीम ने एक निजी होटल में दबिश देकर 4.680 ग्राम चिट्टा (हेरोइन) बरामद किया है। मामले में तीन युवकों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।

जानकारी के अनुसार थाना सुंदरनगर की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर क्षेत्र के एक निजी होटल में छापेमारी की। तलाशी के दौरान वहां मौजूद तीन युवकों के कब्जे से 4.680 ग्राम चिट्टा बरामद किया गया। पुलिस ने मौके पर ही तीनों आरोपियों को हिरासत में ले लिया।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान 29 वर्षीय सूर्या सेन पुत्र निवासी सलाह सुंदरनगर, 29 वर्षीय अशोक निवासी गांव आरन कोठी तहसील सुंदरनगर तथा 31 वर्षीय नीरज कुमार निवासी गांव रिहड़ी, मलोह तहसील सुंदरनगर के रूप में हुई है। इसमें से एक युवक शिमला के ठियोग में नशा मुक्ति केंद्र चला रहा है हालांकि, अब अंदेशा है कि इस आड़ में वह नशे की सप्लाई करता है।

पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ मादक पदार्थ अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है। पुलिस यह भी पता लगाने का प्रयास कर रही है कि बरामद किया गया चिट्टा कहां से लाया गया था और इसका नेटवर्क किन लोगों से जुड़ा हुआ है। मामले में आगे और खुलासे होने की संभावना जताई जा रही है।

डीएसपी सुंदरनगर भारत भूषण के बोल

डीएसपी सुंदरनगर भारत भूषण ने कहा कि क्षेत्र में नशे के खिलाफ पुलिस का विशेष अभियान लगातार जारी है। युवाओं को नशे की गिरफ्त से बचाने तथा नशा तस्करों पर शिकंजा कसने के लिए पुलिस पूरी गंभीरता से कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि किसी भी व्यक्ति को कानून हाथ में लेने या युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ करने की अनुमति नहीं दी जाएगी।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

नौकरी का बड़ा मौका! 13 अगस्त को 500 पदों के लिए कैंपस इंटरव्यू, किचन हेल्पर और स्टीवर्ड की होगी भर्ती

हिमखबर डेस्क जिला रोजगार कार्यालय कुल्लू में आगामी 13 अगस्त...

हिमाचल की बेटियों का जलवा! अर्चिता और श्रेया ने नेशनल रोइंग चैंपियनशिप में जीता गोल्ड मेडल

हिमखबर डेस्क कोलकाता में आयोजित 27वीं सब जूनियर नेशनल रोइंग...

सड़क धंसते ही मकान की छत पर जा गिरा सीमेंट से भरा ट्रक, बाल-बाल बचे लोग; चालक घायल

हिमखबर डेस्क मंडी जिले के सुंदरनगर-करसोग मार्ग पर सोमवार सुबह...

नशे से दूर रहें युवा, सकारात्मक दिशा में लगाएं ऊर्जा; माय भारत प्रशिक्षण शुरू

माय भारत के छह दिवसीय युवा स्वयंसेवक प्रशिक्षण का...