हिमाचल में ऑटो चालक ने पेश की ईमानदारी की मिसाल, सवारी का पैसों से भरा बैग लौटाया, लोग भी कर रहे तारीफ

--Advertisement--

हिमखबर डेस्क

हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर में आटो चालक ने इमानदारी की मिसाल पेशी की। ऑटो चालक दिनेश शर्मा ने सवारी के छूटे 50,000 रुपये मालिक को लौटा दिए। दिनेश की इमानदारी की अब लोग सराहना कर रहे हैं। वहीं दिनेश कुमार ने बाकी लोगों से भी इस तरह खोए हुए सामान को लौटाने की अपील की।

जानकारी के अनुसार, कुलदीप सोनी नामक व्यक्ति यात्रा के दौरान गलती से अपना बैग ऑटो में ही छोड़ गए थे। जिसमें 50,000 रुपये रखे हुए थे। जब दिनेश शर्मा को ऑटो में यह बैग मिला, तो उन्होंने बिना किसी लालच के बैग के असली मालिक को ढूंढने का प्रयास किया।

काफी खोजबीन के बाद दिनेश शर्मा ने कुलदीप सोनी से संपर्क किया और उनका पूरा पैसा सुरक्षित लौटा दिया। अपने पैसे वापस मिलने पर कुलदीप सोनी ने दिनेश शर्मा का आभार व्यक्त किया और उनकी ईमानदारी की सराहना की।

दिनेश ने बताया कि पर्स में पैसों के साथ बाकी सामान भी था और इस पर सवारी को फोन करके बताया कि सामान आटो में रह गया है। दिनेश ने बताया कि सवारी का फोन आया था और फिर ऑटो चेक किया तो बैग मिला।

स्थानीय लोगों ने भी दिनेश शर्मा के इस कार्य की खूब प्रशंसा की और कहा कि ऐसे ईमानदार लोग समाज में विश्वास और सकारात्मकता को बढ़ावा देते हैं। लोगों का कहना है कि दिनेश ने बहुत ही इमानदारी का काम किया है। केशव ने बताया कि दिनेश जी बहुत इमानदार है और हिमाचल प्रदेश में लोग ईमानदार हैं।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल में टाइगर…पांवटा साहिब के खारा जंगल में चहलकदमी, CCTV कैमरा में कैद

हिमखबर डेस्क पांवटा साहिब के खारा वन क्षेत्र में वन...

मृतकों के खातों से निकलती रही पेंशन, चंबा में सब-पोस्टमास्टर के घर CBI की रेड

चम्बा - भूषण गुरुंग मृतकों के नाम पर सरकारी पेंशन...

धर्मशाला से सुधांशू त्रिवेदी का बड़ा हमला, विपक्ष में बैठने के लायक भी नहीं कांग्रेस की स्थिति

हिमखबर डेस्क भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता और सांसद...

कांगड़ा में आपदा प्रबंधन तंत्र की बड़ी परीक्षा, 14 उपमंडलों में हुई मेगा मॉक ड्रिल

राज्य स्तरीय मेगा माॅक एक्सरसाइज का सफल आयोजन, उपायुक्त...