29 अप्रैल को मनाली की अटल टनल का घूमने का प्लान है तो छोड़ दीजिए…क्योंकि महामहिम आ रही हैं!

--Advertisement--

हिमखबर डेस्क

राष्ट्रपति द्रोपर्दी मुर्मू पांच दिन के हिमाचल प्रदेश के दौरे पर हैं। वह शिमला के राष्ट्रपति निवास में ठहरी हुई हैं हालांकि, बुधवार को वह मनाली की अटल टनल रोहतांग और लाहौल स्पीति का दौरा करेंगी। इस के लिए अब ट्रैफिक एडवाजरी जारी की गई है।

जानकारी के अनुसार, 29 अप्रैल को सुबह 06:00 बजे के बाद सभी पर्यटक वाहनों को पलचान से गुलाबा की ओर डायवर्ट किया जाएगा। पलचान से आगे अटल टनल की ओर किसी भी वाहन को जाने की अनुमति नहीं होगी। यदि मौसम खराब होने या किसी अन्य कारणवश माननीय राष्ट्रपति जी का कार्यक्रम सासे हेलीपैड की ओर परिवर्तित होता है, तो समस्त यातायात को वशिष्ठ चौक पर पूर्ण रूप से रोक दिया जाएगा।

राष्ट्रपति द्रोपर्दी मुर्मू के दौरे को लेकर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने के बाद मंडी रेंज के डीआईजी राहुल नाथ मनाली पहुंचे। उन्होंने पत्रकारों से बातचीत की और कहा कि 350 पुलिस जवान तैनात किए गए हैं। उन्होंने कहा कि लोग 29 अप्रैल को लाहौल स्पीति का दौरा ध्यान पूर्वक करें।

उन्होंने बताया कि पलतान से सैलानी गुलाबा की ओर जा सकते है हालांकि, सोलंग गांव होने के कारण ग्रामीण पलचान से सोलंग जा सकेंगे, लेकिन सोलंग नाला से आगे किसी को भी जाने की अनुमति नहीं होगी। डीआईजी ने बताया कि लाहौल से मनाली आने वाले वाहन भी सुबह साढ़े सात बजे के बाद नहीं आ पाएंगे।

दोपहर एक बजे के बाद वाहनों की आवाजाही सामान्य रूप से सुचारु होगी।महामहिम राष्ट्रपति सहित आम जनता को ध्यान में रखते हुए रोटरी ट्रैफिक प्लान बनाया गया है। जिला कुल्ल में 29 अप्रैल को राष्ट्रपति के प्रस्तावित दौरे की वजह से जिले में साहसिक खेलों पर अस्थायी रोक लगाई गई है।

जिला पर्यटन विकास अधिकारी रोहित शर्मा ने बताया कि पैराग्लाइडिंग, जिपलाइन तथा हॉट एयर बैलून जैसी गतिविधितयां 28 से 29 अप्रैल तक बंद रहेगी।

--Advertisement--
--Advertisement--

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

रेलिंग से हुई टक्कर तो मौके पर कार छोड़ भाग निकला तस्कर, पुलिस ने पकड़ा अवैध शराब का जखीरा

हिमखबर डेस्क  मंडी जिला के उपमंडल जोगिंद्रनगर में पुलिस ने...

चम्बा-जोत रोड पर अनियंत्रित होकर बिजली के खंभे से टकराई कार, 2 सवार घायल

चम्बा - भूषण गुरूंग  चम्बा-जोत मार्ग पर स्थित भरोड़ी के...