जयसिंहपुर की आशवी धीमान का नाम लंदन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज

--Advertisement--

हिमखबर डेस्क

हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के जयसिंहपुर के सलियाणा गांव की बाल कलाकार आशवी धीमान ने एक बार फिर प्रदेश का नाम रोशन किया है। उनको यूनाइटेड किंगडम की प्रतिष्ठित संस्था ‘लंदन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स की ओर से ‘सर्टिफिकेट ऑफ एप्रिसिएशन दिया गया है।

यह सम्मान उन्हें नन्ही टीवी कलाकार, मॉडल और हिमाचली संस्कृति की प्रचारक के रूप में उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए दिया है। आशवी धीमान, उभरती हुई टीवी आर्टिस्ट, मॉडल और हिमाचली संस्कृति की प्रमोटर हैं। वे प्रतिभा और मेहनत के दम पर लगातार नई ऊंचाइयों को छू रही हैं।

खास बात यह है कि इस सम्मान के साथ ही आशवी का नाम ‘लंदन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स’ में भी दर्ज हो गया है। कम उम्र में ही आश्वी धीमान अब तक 170 राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय पुरस्कार अपने नाम कर चुकी हैं।

उनकी इस उपलब्धि से न केवल उनका परिवार बल्कि पूरा हिमाचल प्रदेश गौरवान्वित हुआ है। स्थानीय लोगों और क्षेत्रवासियों ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

--Advertisement--
--Advertisement--

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

आंखों में आंसू और चीखो पुकार, सैकड़ों लोगों की मौजूदगी में सिया का अंतिम संस्कार

रोते-बिलखते मां-बाप ने सिया को दी अंतिम विदाई, आंसुओं...

UAE की NOON कंपनी ने निकाली राइडर्स की भर्ती, हर महीने 1 लाख तक कमाने का सुनहरा मौका

हिमखबर डेस्क UAE जाने की चाहत रखने वाले युवाओं के...

4 महीने बाद खुले चूड़धार मंदिर के कपाट! यात्रा पर जाने से पहले पढ़ें गाइडलाइन

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले में स्थित प्रसिद्ध...

अम्बोटा में पिज्जा शॉप में लगी भीषण आग, लाखों रुपए का नुक्सान

हिमखबर डेस्क ऊना जिला के अंतर्गत आती ग्राम पंचायत अम्बोटा...