कुल्लू जिला के बिजली महादेव में रोपवे परियोजना का निर्माण कार्य बंद

--Advertisement--

हिमखबर डेस्क 

केन्द्रीय सड़क परिवहन और राष्ट्रीय राजमार्ग मन्त्री नितिन गडकरी ने राज्य सभा सांसद इंदु बाला गोस्वामी को संसद में बताया की कुल्लू जिला के बिजली महादेव में कार्यरत रोपवे परियोजना का निर्माण कार्य स्थानीय नागरिकों के विरोध और प्रदर्शनकारियों द्वारा रोपवे पर कार्यरत कर्मचारियों के साथ दुर्ब्यबहार की बजह से जुलाई 2025 से बंद कर दिया गया है।

क्योंकि स्थानीय नागरिक सांस्कृतिक , ऐतिहासिक कारणों का हवाला देकर इस परियोजना का बिरोध कर रहे हैं। उन्होंने राज्य सभा सांसद इंदु बाला गोस्वामी को संसद में बताया की 272 करोड़ रूपये लागत की इस परियोजना का निर्माण कार्य हाइब्रिड एन्युटी मोड के माध्यम से अवार्ड किया गया है तथा इस परियोजना की फारेस्ट क्लीयरेंस प्रदान की जा चुकी है।

केन्द्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण राज्य मन्त्री प्रताप राव जाधव ने राज्य सभा सांसद इंदु बाला गोस्वामी को संसद में बताया की प्रधान मन्त्री जन आरोग्य योजना के अन्तर्गत 31 मार्च 2026 तक हिमाचल प्रदेश में 5 .32 लाख परिवारों को कवर किया गया है और इसके अंतर्गत राज्य में लाभार्थिओं को 13.68 लाख आयुष्मान कार्ड प्रदान किये गए हैं।

उन्होंने बताया की प्रधान मन्त्री जन आरोग्य योजना के अन्तर्गत 31 मार्च 2026 तक काँगड़ा और चम्बा जिलों में 73 सरकारी और निजी अस्पतालों को इम्पैनल किया गया है।

उन्होंने बताया कि इसमें काँगड़ा जिला में 24 सरकारी और 36 प्राइवेट अस्पताल इम्पैनल किये गए हैं जबकि चम्बा में 8 सरकारी और 5 प्राइवेट अस्पताल इम्पैनल किये गए हैं।

उन्होंने बताया की योजना के अन्तर्गत पात्र ब्यक्तियों को पहले से ग्रसित बिमारियों के लिए भी सालाना पांच लाख तक की मुफ्त चिकित्सा सुविधा प्रदान करने का प्रावधान किया गया है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विधायक सुधीर शर्मा को विजिलेंस ने 13 अगस्त को तलब किया, आय-व्यय और संपत्तियों से जुड़े दस्तावेज मांगे

हिमखबर डेस्क कांगड़ा के धर्मशाला विधानसभा क्षेत्र से विधायक सुधीर...

राजगढ़ में दर्दनाक हादसा, तीन मंजिला मकान गिरने से मां-बेटी की मौत, दो मासूम घायल

हिमखबर डेस्क सिरमौर के राजगढ़ में बुधवार दोपहर एक दर्दनाक...

स्वस्थ विकल्प ही उज्ज्वल भविष्य की आधारशिला: केवल सिंह पठानियां

धर्मशाला, 12 अगस्त - हिमखबर डेस्क अन्तर्राष्ट्रीय युवा दिवस के...