हिमाचल में ट्रांसफार्मर ही चोरी कर ले गए चोर, पूरे क्षेत्र में छाया अंधेरा

--Advertisement--

चोरी से विभाग को लगभग 12 लाख 13 हजार 396 रुपये का हुआ आर्थिक नुकसान, पुलिस ने दर्ज किया मामला। 

बिलासपुर – सुभाष चंदेल

जिला के श्री नैना देवी विधानसभा क्षेत्र में चोरों के हौसले इस कदर बुलंद हो गए हैं कि अब उन्होंने बिजली विभाग के ट्रांसफार्मर तक नहीं छोड़े। कनफारा क्षेत्र में ट्रांसफार्मर से तांबा और अन्य सामान चोरी होने का मामला सामने आया है, जिससे विद्युत विभाग को लगभग 12 लाख 13 हजार 396 रुपये का भारी नुकसान हुआ है।

जानकारी के अनुसार श्री नैना देवी विधानसभा क्षेत्र के कनफारा में सोमवार रात अज्ञात चोरों ने बिजली विभाग के ट्रांसफार्मर को निशाना बनाया। चोर ट्रांसफार्मर के अंदर से तांबे की तारें और अन्य कीमती उपकरण निकालकर फरार हो गए।

मंगलवार सुबह जब विभागीय कर्मचारियों ने मौके का निरीक्षण किया तो ट्रांसफार्मर के साथ हुई छेड़छाड़ और चोरी का खुलासा हुआ। घटना की सूचना मिलते ही विभाग के अधिकारी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया।

विभाग ने नुकसान का आकलन करते हुए बताया कि इस चोरी से विभाग को लगभग 12 लाख 13 हजार 396 रुपये का आर्थिक नुकसान हुआ है। चोरी के कारण कई गांवों में क्षेत्र में बिजली आपूर्ति भी प्रभावित हुई, जिसे बहाल करने के लिए विभाग की ओर से वैकल्पिक व्यवस्थाएं की जा रही है।

पुलिस में शिकायत दर्ज

कनिष्ठ अभियंता विद्युत विभाग राकेश ने बताया कि सोमवार देर रात अज्ञात चोरों ने इस बड़ी वारदात को अंजाम दिया। चोर ट्रांसफार्मर से तांबे की तारें और अन्य उपकरण निकालकर ले गए। मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस में शिकायत दर्ज करवा दी गई है और जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी की उम्मीद है। इस तरह की घटनाओं से विभाग को भारी आर्थिक नुकसान के साथ-साथ विद्युत आपूर्ति व्यवस्था भी प्रभावित होती है। विभाग जल्द नया ट्रांसफार्मर लगाने और बिजली व्यवस्था सामान्य करने का प्रयास कर रहा है।

स्थानीय लोगों में डर का माहौल

वहीं, क्षेत्र में लगातार हो रही चोरी की घटनाओं से स्थानीय लोगों में भी चिंता का माहौल है। लोगों ने पुलिस प्रशासन से रात के समय गश्त बढ़ाने और चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने की मांग की है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है, ताकि आरोपियों तक जल्द पहुंचा जा सके।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

बारबेक्यू नेशन में 500 पदों पर भर्ती, साक्षात्कार 19 अगस्त को

चम्बा - भूषण गुरुंगजिला रोजगार अधिकारी जीतेन्द्र सिंह वर्मा...

शाहपुर में दौड़ीं 3 नई इलेक्ट्रिक बसें, ग्रामीण कनेक्टिविटी को मिली नई रफ्तार

शाहपुर - नितिश पठानियां शाहपुर विधानसभा क्षेत्र में सार्वजनिक परिवहन...

कांगड़ा के निजी कोचिंग संस्थानों का पंजीकरण अनिवार्य, जल्द करें आवेदन

हिमखबर डेस्क उप निदेशक उच्च शिक्षा (माध्यमिक), कांगड़ा अजय सिंह...

विधायक सुधीर शर्मा को विजिलेंस ने 13 अगस्त को तलब किया, आय-व्यय और संपत्तियों से जुड़े दस्तावेज मांगे

हिमखबर डेस्क कांगड़ा के धर्मशाला विधानसभा क्षेत्र से विधायक सुधीर...