महात्मा गांधी शहीदी दिवस पर बडंज विद्यालय में श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित

--Advertisement--

बडंज स्कूल में 10 लाख से निर्मित कमरों का लोकार्पण, अहिंसा और नैतिकता का मार्ग ही सच्ची श्रद्धांजलि : केवल सिंह पठानियां

शाहपुर, 30 जनवरी – नितिश पठानियां 

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बडंज में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी के शहीदी दिवस के अवसर पर एक गरिमामय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में शाहपुर के विधायक एवं उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानियां ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की।

कार्यक्रम का शुभारंभ महात्मा गांधी जी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर तथा दो मिनट का मौन रखकर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि देने के साथ हुआ।

इस अवसर पर केवल सिंह पठानियां ने कहा कि महात्मा गांधी अहिंसक प्रतिरोध के अग्रदूत थे और उन्होंने भारतीय स्वतंत्रता संग्राम को नैतिकता की नई दिशा दी।

उन्होंने कहा कि बापू का बलिदान केवल एक व्यक्ति का नहीं, बल्कि सत्य, अहिंसा और मानवता जैसे सार्वकालिक मूल्यों के लिए दिया गया सर्वोच्च बलिदान था।

गांधी जी ने राजनीति में नैतिकता का समावेश कर यह संदेश दिया कि लक्ष्य जितना पवित्र हो, उसे प्राप्त करने का मार्ग भी उतना ही पवित्र होना चाहिए।

उन्होंने युवाओं का आह्वान करते हुए कहा कि आज के तनावपूर्ण एवं प्रतिस्पर्धात्मक डिजिटल युग में गांधी जी का “बुरा मत देखो, बुरा मत सुनो, बुरा मत बोलो” का संदेश साइबर एथिक्स का सबसे प्रभावी सूत्र है।

उन्होंने कहा कि गांधी जयंती या शहीदी दिवस पर केवल औपचारिकताएं निभाने से अधिक आवश्यक है कि हम उनके दिखाए अहिंसा, सत्य और स्वच्छता के मार्ग पर व्यवहारिक रूप से आगे बढ़ें—यही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी।

उपमुख्य सचेतक ने शिक्षा क्षेत्र में किए जा रहे विकास कार्यों की जानकारी देते हुए बताया कि प्रदेश में चरणबद्ध तरीके से रिक्त पदों को भरा जा रहा है तथा हाल ही में प्रधानाचार्यों एवं मुख्याध्यापकों की नियुक्तियां की गई हैं।

उन्होंने बताया कि शाहपुर विधानसभा क्षेत्र में शीघ्र ही आमजन एवं विद्यार्थियों की सुविधा हेतु 10 छोटी बसें आरंभ की जाएंगी तथा 1 अप्रैल 2026 के बाद लगभग 5,000 स्कूली बच्चों को पानी की बोतलें वितरित की जाएंगी। इसके अतिरिक्त विद्यालय में दो और अतिरिक्त कमरों का निर्माण भी शीघ्र करवाया जाएगा।

इस अवसर पर केवल सिंह पठानियां ने विद्यालय में 10 लाख रुपये की लागत से निर्मित दो अतिरिक्त कमरों का लोकार्पण किया तथा अपनी ओर से प्राइमरी स्कूल हरनेरा व सलवाना सेंटरों के लगभग 80 बच्चों को स्कूल बैग भेंट किए।

विद्यालय के प्रधानाचार्य कुलवीर ने मुख्यातिथि का स्वागत करते हुए नवनिर्मित कमरों के लिए आभार व्यक्त किया। सरदार मनमोहन सिंह ने क्षेत्र में चल रहे विकास कार्यों के लिए धन्यवाद करते हुए स्थानीय मांगें रखीं। ओम साईं यूथ क्लब बडंज द्वारा भी मुख्यातिथि को सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने देशभक्ति पर आधारित सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं तथा नशे से दूर रहने के संदेश पर आधारित एक प्रभावशाली लघु नाटिका प्रस्तुत की।

ये रहे उपस्थित 

इस अवसर पर अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग नीरज जसवाल, बीडीओ रैत कमलजीत, नायब तहसीलदार राजेंद्र पठानिया, प्रधानाचार्य बलजीत दियोलिया, शमशेर भारती, अनिल जरयाल, नरेंद्र, बीईईओ मिनटों देवी, उपमुख्य सचेतक के सलाहकार विनय, प्रधान हरनेरा पंचायत रचना देवी, उपप्रधान गोपाल, एसएमसी प्रधान वंदना देवी, अशोक ठाकुर, बंसी लाल, कुलदीप, सुरेन्द्र धीमान, पंकज, बच्चों के अभिभावक, स्कूल स्टाफ एवं अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

HIMTECH Learn and Earn Skills Academy को Skill India से बड़ी उपलब्धि, आवेदन ऑटो अप्रूव

हिमाचल प्रदेश के युवाओं के कौशल विकास की दिशा...

हिमाचल में चिट्टा तस्कर पर बड़ा एक्शन, डमटाल में 48 लाख की संपत्ति जब्त

हिमाचल प्रदेश में नशा तस्करी के खिलाफ कार्रवाई जारी...