पंचायत का कार्यकाल खत्म से पहले गिरी गाज! सुधराणी के प्रधान, उपप्रधान और 3 सदस्य सस्पेंड, लगे ये आरोप

--Advertisement--

हिमखबर डेस्क 

हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले के उपमंडल बालीचौकी की सुधराणी पंचायत में बड़ा प्रशासनिक कदम उठाया गया है। विकास कार्यों में गंभीर अनियमितताओं के आरोपों के चलते पंचायत के प्रधान, उपप्रधान सहित तीन वार्ड सदस्यों को निलंबित कर दिया गया है। खास बात यह है कि यह कार्रवाई पंचायत प्रतिनिधियों के कार्यकाल समाप्त होने से महज चार दिन पहले की गई है।

प्रशासन से मिली जानकारी के अनुसार, यह कार्रवाई विकास कार्यों की जांच के लिए गठित समिति की रिपोर्ट के आधार पर की गई है। आरोप है कि संबंधित पंचायत प्रतिनिधियों ने मनरेगा सहित अन्य विकास योजनाओं के क्रियान्वयन में नियमों का उल्लंघन किया और ठेकेदारों को निर्धारित राशि से अधिक भुगतान किया।

बताया जा रहा है कि सुधराणी पंचायत में अनियमितताओं को लेकर स्थानीय निवासी चुनी लाल ने शिकायत दर्ज करवाई थी, जिसके बाद विकास खंड स्तर पर एक जांच समिति का गठन किया गया। जांच पूरी होने पर समिति ने अपनी रिपोर्ट पंचायत अधिकारी को सौंपी, जिसमें वित्तीय अनियमितताओं की पुष्टि की गई।

चुनावी माहौल में जानबूझकर यह कदम उठाया गया”

जारी आदेशों में कहा गया है कि जांच के दौरान सभी को कारण बताओ नोटिस जारी किए गए थे, लेकिन उनके जवाब संतोषजनक नहीं पाए गए। इसके बाद पंचायत प्रधान, उपप्रधान और तीन वार्ड सदस्यों को निलंबित करने का फैसला लिया गया।

वहीं, निलंबित पंचायत प्रतिनिधियों ने इस कार्रवाई का कड़ा विरोध किया है। उनका कहना है कि पंचायतों का कार्यकाल 31 जनवरी को समाप्त हो रहा है और चुनावी माहौल में जानबूझकर यह कदम उठाया गया है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...