भटियात में सिविल कोर्ट, वन मंडल कार्यालय, मंडल कार्यालय विद्युत बोर्ड खोले जाना प्रस्तावित

--Advertisement--

विधानसभा अध्यक्ष ने हिमालयन पब्लिक सीसे स्कूल के मेधावी विद्यार्थी किए पुरस्कृत

चुवाडी – अंशुमन शर्मा 

विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने कहा कि भटियात विधानसभा क्षेत्र में सिविल कोर्ट, वन मंडल कार्यालय तथा विद्युत बोर्ड का मंडल कार्यालय खोला जाना प्रस्तावित है।

उन्होंने कहा कि इन कार्यालयों के खुलने से क्षेत्रवासियों को आवश्यक सेवाओं के लिए लंबी दूरी तय करने की आवश्यकता नहीं रहेगी।

कुलदीप सिंह पठानिया आज हिमालयन पब्लिक सीनियर सेकेंडरी (सीसे) स्कूल चुवाड़ी के वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह में मुख्य अतिथि भाग लेते हुए बोल रहे थे।

विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि भटियात क्षेत्र में गत 40 वर्षों में क्रांतिकारी बदलाव हुए हैं। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में शिक्षा, सड़क, स्वास्थ्य, विद्युत आपूर्ति, पेयजल सुविधा और अन्य आधारभूत ढांचे के विकास में कांग्रेस सरकारों का विशेष योगदान रहा है। जिसके परिणाम स्वरुप लोगों के आर्थिक और सामाजिक जीवन में महत्वपूर्ण बदलाव आए हैं।

कुलदीप सिंह पठानिया ने कहा कि नागरिक चिकित्सालय चुवाड़ी में पिछले तीन वर्षों से चिकित्सा अधिकारियों के सभी पद भरे जा चुके हैं।

इसी तरह राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय चुवाड़ी तथा सिहुंता महाविद्यालय में सभी पदों पर प्राध्यापकों की नियुक्ति प्रदेश सरकार की जनहितैषी एवं दूरदर्शी नीति को प्रदर्शित करती है। उन्होंने लोगों से गत तीन वर्ष पूर्व की स्थिति का उल्लेख उदाहरण के रूप में भी किया।

विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि शिक्षा ही एकमात्र ऐसी ज्योति है जो इंसान को प्रकाशित करती है। उन्होंने विद्यालय प्रबंधन की सराहना करते हुए कहा कि गत 36 वर्षों के दौरान हिमालयन पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल ने शिक्षा के क्षेत्र में अपना बहुमूल्य योगदान देते हुए प्रदेश तथा जिले की पहचान अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी स्थापित की है।

साथ में उन्होंने यह भी कहा कि गत 10 वर्षों से लगातार प्रदेश की मेरिट लिस्ट में स्कूल के विद्यार्थियों का नाम आना क्षेत्र के लिए गर्व की बात है।

कुलदीप सिंह पठानिया ने इससे पहले दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ किया। उन्होंने वर्ष भर विविध आयामी गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मेधावी विद्यार्थियों को पुरस्कार भी प्रदान किए।

विधानसभा अध्यक्ष ने स्कूल की सांस्कृतिक गतिविधियों को बढ़ाने के लिए 41000 हजार की धनराशि देने का एलान किया है।

विधानसभा अध्यक्ष को प्रबंध निदेशक दिनेश शर्मा तथा प्रधानाचार्य वंदना शर्मा ने शाल- टोपी एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। उन्होंने स्कूल का वार्षिक प्रतिवेदन प्रस्तुत कर विद्यालय की विभिन्न महत्वपूर्ण गतिविधियों की जानकारी भी साझा की।

स्कूल के विद्यार्थियों ने कार्यक्रम के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर खूब समां बांधा।

ये रहे उपस्थित 

सदस्य निदेशक मंडल राज्य वन निगम कृष्ण चंद चेला, पूर्व अध्यक्ष ब्लाक कांग्रेस कमेटी विजय कंवर, उपाध्यक्ष नगर पंचायत सुरेंद्र चाढक, उपमंडल दंडाधिकारी मनीष सोनी, पुलिस उप अधीक्षक शेर सिंह, वन मंडल अधिकारी रजनीश महाजन, खंड विकास अधिकारी अनिल गुरडा, अधिशासी अभियंता पंकज राठौर, नरेन्द्र चौधरी तथा विभिन्न विभागीय अधिकारियों सहित स्कूल के विद्यार्थी और उनके अभिभावक तथा स्थानीय गण मान्य लोग उपस्थित रहे।

--Advertisement--
--Advertisement--

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

शाहपुर में ड्राइवरों को बताए यातायात के नियम

शाहपुर - नितिश पठानियां  आरटीओ फ्लाइंग स्काइड धर्मशाला की ओर...

1933 टोल फ्री हेल्पलाइन पर दें नशे से जुड़ी गोपनीय सूचना – एडीएम शिल्पी बेक्टा

धर्मशाला, 31 जनवरी - हिमखबर डेस्क  जिला कांगड़ा में नशे...