फिर करवट बदलेगा मौसम, चार दिन बारिश बर्फबारी की संभावना

--Advertisement--

हिमखबर डेस्क 

हिमाचल प्रदेश में एक बार फिर मौसम करवट बदलने वाला है। मौसम में यह बदलाव पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता के चलते आने वाला है।

मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश के कई भागों में चार दिन बारिश-बर्फबारी का पूर्वानुमान है। हालांकि आज पूरे प्रदेश में मौसम साफ बना रहेगा। इसके बाद 30 जनवरी से एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने वाला है।

इसके असर से 30 जनवरी को उच्च पर्वतीय क्षेत्रों में हल्की बारिश और बर्फबारी हो सकती है। इसके बाद 31 जनवरी से 3 फरवरी तक राज्य के कई भागों में हल्की से मध्यम बारिश और बर्फबारी का पूर्वानुमान है।

1 फरवरी के लिए भारी बारिश और बर्फबारी को लेकर येलो अलर्ट जारी हुआ है। 4 फरवरी से पूरे प्रदेश में धूप खिली रहने की संभावना है।

बता दें कि आज प्रदेश के अधिकतर भागों में धूप खिली हुई है। वहीं, कुछ स्थानों पर हिमखंड गिरने की भी चेतावनी जारी हुई है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का द्रोणाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय रैत में आयोजन

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का द्रोणाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय रैत में...

डील का असर: होर्मुज लांघने वाले जहाजों को 60 दिन टैक्स माफ, ईरान उठाएगा खर्च

हिमखबर डेस्क ईरान के सर्वोच्च राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद (एसएनएसई) ने...

NEET अभ्यर्थियों को HRTC में मुफ्त यात्रा, 20 से 22 जून तक नहीं लगेगा किराया

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश में नीट परीक्षा के अभ्यर्थियों को...

न पार्किंग की व्यवस्था, न श्रद्धालुओं के चलने का रास्ता… हिमाचल के चामुंडा धाम में चरमराई व्यवस्था

हिमखबर डेस्क प्रसिद्ध श्री चामुंडा नंदिकेश्वर धाम मंदिर में इन...