हिमाचल की पहली महिला कांवड़ यात्री बनीं कृतिका, गोमुख से सुंदरनगर तक 750 किलोमीटर की पदयात्रा पूरी

--Advertisement--

भोलेनाथ की भक्ति में गोमुख से सुंदरनगर तक 750 किलोमीटर की पदयात्रा पूरी

हिमखबर डेस्क

आस्था, साहस और संकल्प का अद्भुत संगम बनकर उभरी सुंदरनगर उपमंडल की ग्राम पंचायत कपाही देरड़ू गांव की कृतिका ठाकुर, जो हिमाचल प्रदेश की पहली महिला कांवड़ यात्री बनने का गौरव हासिल कर चुकी हैं। भोलेनाथ के प्रति अटूट श्रद्धा और समर्पण की मिसाल पेश करते हुए कृतिका इस बार गोमुख से सुंदरनगर तक की 750 किलोमीटर लंबी पदयात्रा पर निकली हैं।

इससे पहले कृतिका ने हरिद्वार से सुंदरनगर तक की कांवड़ यात्रा पूरी कर चुकी हैं और अब एक बार फिर सावन माह में महादेव की भक्ति में लीन होकर उन्होंने यह ऐतिहासिक संकल्प लिया है। उनकी इस आस्था भरी पहल ने न केवल उनके परिवार, बल्कि पूरा प्रदेश गौरवान्वित हो उठा है।

कृतिका ने बताया कि उन्होंने अपने पिता राजेंद्र कुमार, ताया, चाचा और अन्य पुरुष स्वजनों से प्रेरणा लेकर यह निर्णय लिया। परिवार ने न केवल उनके इस फैसले का स्वागत किया, बल्कि उन्हें उत्साहपूर्वक प्रोत्साहित भी किया। इस बार की यात्रा में भी वह अपने पिता और गांव के अन्य कांवडिय़ों के साथ गोमुख से जल लेकर रवाना हुई हैं।

एमएलएसएम कालेज सुंदरनगर में बीपीएड तृतीय सेमेस्टर की छात्रा कृतिका एक बेहतरीन बॉक्सिंग खिलाड़ी भी हैं। कृतिका ठाकुर ने 22 जुलाई को अपने गांव के ओंकारेश्वर मंदिर में गंगाजल से भोलेनाथ का अभिषेक किया। इसके साक्षी गांव के लोग भी बने। कृतिका की इस यात्रा ने न केवल महिलाओं को धार्मिक यात्रा में भाग लेने के लिए प्रेरित किया है, बल्कि हिमाचल के धार्मिक इतिहास में भी एक नया अध्याय जोड़ दिया है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल के निजी-सरकारी स्कूलों पर शिकंजा, शिक्षा विभाग ने जारी किए आदेश

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के कई निजी स्कूलों सहित सरकारी...