बेटे संग भागी सौतेली मां: 17 का लड़का तो 40 की है महिला, हरकत से चौंका बाप, बोला 3 माह ही रहे साथ

--Advertisement--

पिता का आरोप है कि बेटा अपनी सौतेली मां को लेकर फरार हो गया, रामकिशन ने बताया कि उनके बेटे की उम्र 17 वर्ष है और उनकी पत्नी की उम्र 40 वर्ष है, जिन्होंने मां-बेटे के पवित्र रिश्ते को तार-तार कर दिया।

हिमखबर डेस्क

हरियाणा के नूंह के पुन्हाना के शहर थाना क्षेत्र अंतर्गत एक युवक अपनी सौतेली मां को लेकर फरार हो गया। पीड़ित पति भागी हुई अपनी पत्नी व बेटे की तलाश में करीब 3 महीने से पुलिस के चक्कर काट रहा है। लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है। जिसके बाद पीड़ित ने सीएम विंडो के मार्फत मुख्यमंत्री को शिकायत भेज कर दोनों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग की है।

पीड़ित का कहना है कि उसका बेटा कुछ माह पहले ही अपने ननिहाल से उनके पास रहने के लिए आया था। जो अपनी सौतेली मां को लेकर फरार हो गया। बासदल्ला गांव के राम किशन पुत्र कन्हैया ने बताया कि लगभग 18 वर्ष पहले उसकी शादी फिरोजाबाद से हुई थी। उस पत्नी से एक बेटा हुआ।

जिसके बाद उसकी पत्नी की मौत हो गई। तीन साल बाद रामकिशन ने सोहना नाम की महिला से दूसरी शादी कर ली। सोहना, रामकिशन के साथ करीब 15 वर्ष रह रही थी। जिससे एक बेटी भी हुई। सात माह पहले रामकिशन का बेटा अपने पिता के पास पुन्हाना पहुंचा और तीन महीने तक अपने पिता और सौतेली मां के साथ रहा।

पीड़ित का कहना है कि उसका लड़का अपनी सौतेली मां को मां की तरह ही मानने लगा था और रोजाना उसके पैर भी छूता था। लेकिन तीन महीने बाद बेटे को अपनी सौतेली मां से प्यार हो गया। इसके बाद बेटा अपनी सौतेली मां को लेकर फरार हो गया।

रामकिशन ने बताया कि उनके बेटे की उम्र 17 वर्ष है और उनकी पत्नी की उम्र 40 वर्ष है। जिन्होंने मां-बेटे के पवित्र रिश्ते को तार-तार कर दिया। पीड़ित ने इस बाबत पुन्हाना सिटी थाना में भी शिकायत दी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई।

आरोप है कि जब भी वो थाने में जाता है तो सिटी थाना पुलिस दोनों के कोर्ट मैरिज करने की बात कहती है। लेकिन अभी उनके लड़के की उम्र केवल 17 वर्ष है। उनका कहना है कि इसलिए कोर्ट मैरिज नहीं हो सकती। फिलहाल पीड़ित ने एक शिकायत मुख्यमंत्री को भेजकर कार्रवाई की मांग की है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का द्रोणाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय रैत में आयोजन

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का द्रोणाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय रैत में...

डील का असर: होर्मुज लांघने वाले जहाजों को 60 दिन टैक्स माफ, ईरान उठाएगा खर्च

हिमखबर डेस्क ईरान के सर्वोच्च राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद (एसएनएसई) ने...

NEET अभ्यर्थियों को HRTC में मुफ्त यात्रा, 20 से 22 जून तक नहीं लगेगा किराया

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश में नीट परीक्षा के अभ्यर्थियों को...

न पार्किंग की व्यवस्था, न श्रद्धालुओं के चलने का रास्ता… हिमाचल के चामुंडा धाम में चरमराई व्यवस्था

हिमखबर डेस्क प्रसिद्ध श्री चामुंडा नंदिकेश्वर धाम मंदिर में इन...