उम्र 72 साल और काम नशे का काराेबार! बस में सवार बुजुर्ग से पकड़ी चरस की खेप

--Advertisement--

हिमखबर डेस्क

पुलिस थाना आनी के अन्तर्गत आने वाली पुलिस चौकी लुहरी की टीम ने एचआरटीसी बस में सवार बुजुर्ग व्यक्ति काे चरस के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान मोती राम (72) पुत्र स्वर्गीय बली राम निवासी गांव दुवेड़ (जडार), डाकखाना खुन्न, तहसील आनी व जिला कुल्लू के रूप में हुई है।

जानकारी के अनुसार पुलिस चौकी लुहरी की टीम ने छांऊटी के समीप बैहना मोड़ पर नाकाबंदी की हुई थी। इस दाैरान एक एचआरटीसी बस काे जांच के लिए राेका गया। पुलिस ने जब तलाशी अभियान चलाया ताे बस में माैजूद मोती राम घबरा गया। इस पर पुलिस काे उस पर संदेह हुआ।

पुलिस ने जब उसकी तलाशी ली ताे उसके कब्जे से 904 ग्राम चरस बरामद हुई। इस पर पुलिस ने चरस काे कब्जे में लेकर आराेपी काे हिरासत में ले लिया। आराेपी के खिलाफ पुलिस थाना आनी में मादक पदार्थ अधिनियम की धारा 20 के अंतर्गत मामला दर्ज कर कार्रवाई अमल में लाई जा रही है। पुलिस यह पता लगाने की काेशिश कर रही है आराेपी कितने समय से इस काराेबार में संलिप्त है और चरस की यह खेप से लाई गई थी।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का द्रोणाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय रैत में आयोजन

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का द्रोणाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय रैत में...

डील का असर: होर्मुज लांघने वाले जहाजों को 60 दिन टैक्स माफ, ईरान उठाएगा खर्च

हिमखबर डेस्क ईरान के सर्वोच्च राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद (एसएनएसई) ने...

NEET अभ्यर्थियों को HRTC में मुफ्त यात्रा, 20 से 22 जून तक नहीं लगेगा किराया

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश में नीट परीक्षा के अभ्यर्थियों को...

न पार्किंग की व्यवस्था, न श्रद्धालुओं के चलने का रास्ता… हिमाचल के चामुंडा धाम में चरमराई व्यवस्था

हिमखबर डेस्क प्रसिद्ध श्री चामुंडा नंदिकेश्वर धाम मंदिर में इन...