हिमाचल टूरिज्म डेवलपमेंट कॉरपोरशन के 14 होटल प्राइवेट सेक्टर को देने का फैसला, आदेश जारी

--Advertisement--

शिमला – नितिश पठानियां

एक बड़े घटनाक्रम के अनुसार सुखविंदर सिंह सुक्खू के नेतृत्व वाली कांग्रेस सरकार ने हिमाचल प्रदेश पर्यटन विकास निगम के घाटे में चल रहे 14 होटल प्राइवेट सेक्टर को देने का निर्णय लिया है। सरकार के प्रिंसिपल सेक्रेटरी टूरिज्म ने पर्यटन निगम के प्रबंध निदेशक को इस बारे में तीन महीने के भीतर प्रक्रिया पूरी करने को कहा है। इस बारे में कैबिनेट में हाल ही में फैसला किया गया था। जून की 28 तारीख को कैबिनेट ने ये तय किया था। निगम के एमडी के अनुसार यह कैबिनेट का फैसला है, जिसे लागू किया जाएगा।

उल्लेखनीय है कि ये मामला हाई कोर्ट में भी चर्चा में रहा, जब निगम अपने रिटायर कर्मियों को उनके तय लाभ नहीं दे पा रहा था। तब अदालत ने घाटे वाले निगम के होटल बंद करने को कहा था। फिलहाल सरकार ने इस बारे में अब अपनी तरफ से आदेश जारी किए हैं कि घाटे वाले होटलों को निजी सेक्टर में दिया जाए।

प्राइवेट सेक्टर को दिए जाएंगे HPTDC के ये 14 होटल

  1. होटल हिल टॉप, स्वारघाट
  2. होटल लेक व्यू, बिलासपुर
  3. होटल भागल, दरलाघाट
  4. वेसाइड एमेनिटी, भरारीघाट
  5. होटल ममलेश्वर, चिंदी
  6. होटल एप्पल ब्लॉसम, फागू
  7. होटल शिवालिक, परवाणू
  8. होटल गिरीगंगा, खड़ापत्थर
  9. होटल चांशल, रोहड़ू
  10. टूरिस्ट इन, राजगढ़
  11. होटल सरवरी, कुल्लू
  12. होटल ओल्ड रोशोमोन, कसौली
  13. कश्मीर हाउस, धर्मशाला
  14. होटल उहल, जोगिंदर नगर
--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल पुलिस ने हिरासत में लिए दिल्ली पुलिस के 10 जवान, अवैध गिरफ्तारी को लेकर कार्रवाई

हिमखबर डेस्क  शिमला जिले के रोहड़ू क्षेत्र से तीन युवा...

महिला की मौत मामले ने पकड़ा तूल, CBI जांच की मांग को लेकर सड़कों पर उतरा जनसैलाब

हिमखबर डेस्क  मंडी जिला के कोटली क्षेत्र की नीलम की...

गश्त पर निकले वन मित्र पर जानलेवा हमला, आरोपियों ने जान से मारने की दी धमकी

चम्बा - भूषण गुरूंग  चम्बा जिले के चुराह वनमंडल की...

साहब! तलाक के बाद भी नहीं छोड़ा पीछा…पूर्व पति कर रहा टॉर्चर; महिला टीचर ने दर्ज करवाया केस

हिमखबर डेस्क  वैवाहिक बंधन टूटने और कानूनी तौर पर तलाक...