शातिरों ने पुलिस थाना के नाम से बना दिया फर्जी फेसबुक अकाउंट, लोगों से की पैसों की डिमांड

--Advertisement--

फर्जी फेसबुक अकाउंट बनाकर ठगी का प्रयास, पुलिस की तत्परता से बची बड़ी ठगी, पुलिस कर रही है गहन जांच। 

मंडी – अजय सूर्या

डिजिटल अरेस्ट और फर्जी पुलिस व सीबीआई के अधिकारियों के नाम पर प्रदेश में धोखाधड़ी के मामले तो आते ही थे, अब शातिरों ने पुलिस थाना का ही फर्जी फेसबुक अकांउट बनाकर लोगों से पैसे की डिमांड कर दी। शातिरों ने जिला मंडी के जोगेंद्रनगर पुलिस थाना का फर्जी फेसबुक अकाउंट बनाकर ठगी का प्रयास किया है।

इस फेसबुक अकाउंट को बनाने वाले ने लोगों से पैसों की डिमांड की है। लेकिन पुलिस की सतर्कता इसका जल्द ही पता चल गया। शातिरों ने ऐसा कर पुलिस की छवि को खराब करने का प्रयास किया है। मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस की तत्परता से बड़ी ठगी होने से बहरहाल बच गई।

इस मामले से पुलिस के आलाधिकारी भी हैरान हो गए हैं। अब पुलिस की ओर से गहन जांच की जा रही है कि थाने का फेसबुक अकाउंट किसने बनाकर पुलिस की छवि धूमिल करने का प्रयास किया है। पुलिस ने पूरे मामले की जांच कर रही है कि उक्त ठग कहां के हैं, क्या यह हिमाचल का ही कोई शख्स है या फिर अन्य राज्यों से किसी गिरोह का काम है। पुलिस के साइबर सेल ने पड़ताल तेज कर दी है।

थाना प्रभारी सकीनी कपूर के बोल

थाना प्रभारी सकीनी कपूर ने आम लोगों को आगाह करते हुए बताया कि किसी भी प्रकार की वित्तीय जानकारी पुलिस थाना जोगेंद्रनगर के फेसबुक पेज के नाम पर अगर कोई करता है, तो इसकी जानकारी तुरंत दें।

डीएसपी देवराज के बोल

उधर डीएसपी देवराज ने बताया कि पुलिस थाना का फर्जी अकाउंट बनाने के मामले की जांच की जा रही है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...