पेट दर्द की शिकायत लेकर अस्पताल पहुंची नाबालिग लड़की निकली गर्भवती, दादा पर दुष्कर्म का आरोप

--Advertisement--

पेट दर्द की शिकायत लेकर अस्पताल पहुंची नाबालिग लड़की निकली गर्भवती, दादा पर दुष्कर्म का आरोप।

चम्बा – भूषण गुरूंग 

घोर कलयुग देव भूमि को राक्षश भूमि बनाया जा रहा है चम्बा जिले के चुराह क्षेत्र के बंनंतर गावं चियूंण में एक 14 साल की नाबालिग लड़की ने दादा पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है। यही नहीं, पीड़िता गर्भवती भी हो गई है।

इसका खुलासा पेट दर्द की शिकायत लेकर तीसा अस्पताल पहुंची पीड़िता की जांच में हुआ है। चिकित्सकों ने जब जांच की तो नाबालिगा को गर्भवती पाया। जिस पर डाक्टर ने इसकी सूचना तीसा पुलिस को दी। सूचना मिलते ही तीसा पुलिस की टीम अस्पताल पहुंची।

वहीं पीड़िता से इसे लेकर पूछताछ की। पुलिस की पूछताछ के दौरान पीड़िता ने बताया कि रिश्ते मे दादा ने उसके साथ दुष्कर्म किया है।

बताया जा रहा कि आरोपी के परिवार में कोई और सदस्य नहीं है, जिस कारण पीड़िता उसकी मदद के लिए उसके घर खाना बनाने गई थी। इस दौरान उन्होंने घर में कोई न होने पर मौके की नजाकत को देखते हुए उसके साथ दुष्कर्म किया, लेकिन लोक-लज्जा के कारण उसने यह बात किसी को नहीं बताई।

पुलिस ने पीड़िता का मेडिकल करवाया। आरोपी को गिरफ्तार करने के बाद उसे कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे 14 दिन का रिमांड मिला है। रिमांड के दौरान पुलिस उक्त आरोपी से उक्त मामले को लेकर गहन पूछताछ कर रही है।

एसपी चम्बा अभिषेक यादव के बोल 

एसपी चम्बा अभिषेक यादव ने बताया कि तीसा थाना में ऐसा मामला सामने आया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है, जिसे न्यायालय से न्यायिक हिरासत पर भेजा गया है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...