मिनी हरिद्वार में 60 हजार लोगों ने लगाई आस्था की डुबकी

--Advertisement--

ज्वाली – अनिल छांगु

बैसाख संक्रांति पर मिनी हरिद्वार ज्वाली में 60 हजार श्रद्धालुओं ने श्रद्धा की डुबकी लगाई। रविवार सुबह 4 बजे ही दूरदराज से लोग पहुंचना शुरू हो गए थे। इसके बाद लगातार लोगों का हुजूम बढ़ता गया और सूर्य की किरण निकलने तक मिनी हरिद्वार में पैदल चलने को जगह नहीं बची।

वहीं जिला स्तरीय बैसाखी मेला कमेटी ज्वाली और प्रशासन ने महिलाओं के स्नान के लिए टेंटनुमा स्नानागार बनाए गए थे। जहां देर शाम तक नहाने वालों की आवाजाही जारी रही।

वहीं दूसरी तरफ पुलिस बल भी सुबह 4 बजे ड्यूटी पर तैनात हो गया था। पुलिस ने किसी भी व्यक्ति को पुल पर खड़ा नहीं होने दिया। वाहनों को भी चिन्हित स्थानों पर ही खड़ा करवाया गया।

एएसपी नूरपुर धर्म चंद वर्मा के बोल 

एएसपी नूरपुर धर्म चंद वर्मा ने बताया कि मिनी हरिद्वार जवाली मेले का स्नान शांति पूर्वक हुआ है और करीब 60 हजार ने श्रद्धा की डुबकी लगाई।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...