हरिपुर में मेला लगाने आए 3 लोग चिट्टे के साथ गिरफ्तार, पुलिस को ऐसे मिली सफलता

--Advertisement--

देहरा – शिव गुलेरिया

पुलिस जिला देहरा में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस थाना हरिपुर की टीम ने चिट्टा पकड़ने में सफलता हासिल की है। यह कार्रवाई हरिपुर तहसील कार्यालय के समीप की गई, जहां तीन संदिग्ध लोगों को तलाशी के दौरान 8 ग्राम चिट्टे सहित गिरफ्तार किया गया।

पुलिस के अनुसार ये तीनों आरोपी हरिपुर में आयोजित बाबा धुड़ू छिंज मेले में दुकान लगाने के लिए आए हुए थे। बुधवार रात गश्त के दौरान पुलिस टीम जब तहसील कार्यालय के पास पहुंची तो तीनों व्यक्ति पुलिस को देखकर घबरा गए और भागने की कोशिश करने लगे। संदेह होने पर पुलिस ने उन्हें रोका और तलाशी लेने पर उनके पास से चिट्टा बरामद किया गया।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान बलविंदर सिंह पुत्र महिंदर सिंह निवासी पनोलंगा, तहसील कपूरथला (पंजाब), मोहन सिंह पुत्र बहादुर सिंह निवासी संतनगर, तहसील बटाला (पंजाब) और जरनैल सिंह पुत्र केशव दास निवासी टसोली, तहसील ज्वाली व जिला कांगड़ा (हिमाचल प्रदेश) के रूप में हुई है। पुलिस ने तीनों अरोपियों को हिरासत में लेकर एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

एसपी देहरा मयंक चौधरी के बोल

एसपी देहरा मयंक चौधरी ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने लोगों से भी अपील की है कि संदिग्ध गतिविधि पाए जाने पर इसकी सूचना निकटवर्ती पुलिस थाना को दी जाए। नशे के खिलाफ इस लड़ाई में पुलिस का साथ देकर अपने क्षेत्र को नशा मुक्त बनाने में लोग सहयोग करें।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

डील का असर: होर्मुज लांघने वाले जहाजों को 60 दिन टैक्स माफ, ईरान उठाएगा खर्च

हिमखबर डेस्क ईरान के सर्वोच्च राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद (एसएनएसई) ने...

NEET अभ्यर्थियों को HRTC में मुफ्त यात्रा, 20 से 22 जून तक नहीं लगेगा किराया

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश में नीट परीक्षा के अभ्यर्थियों को...

न पार्किंग की व्यवस्था, न श्रद्धालुओं के चलने का रास्ता… हिमाचल के चामुंडा धाम में चरमराई व्यवस्था

हिमखबर डेस्क प्रसिद्ध श्री चामुंडा नंदिकेश्वर धाम मंदिर में इन...

कौन बचा रहा है वन माफिया को? 7 वाहनों की गिरफ्तारी के बाद उठे सवाल

जंगलों की लूट पर बड़ा खुलासा,सीआईए ने पकड़े लकड़ी...