रविवार को सात केंद्रों में होगी संघ लोक सेवा आयोग की परीक्षा

--Advertisement--

मंडी में 1649 परीक्षार्थी देंगे परीक्षा 

मंडी, 9 अप्रैल – अजय सूर्या

अतिरिक्त उपायुक्त मंडी रोहित राठौर ने जिला मुख्यालय मंडी में 13 अप्रैल रविवार को संघ लोक सेवा आयोग की सीडीएस(1), एनडीए और एनए (1) की परीक्षा सात परीक्षा केंद्रों होने जा रही है। सीडीएस (1) की परीक्षा के लिए  दो केन्द्र वल्लभ कॉलेज मंडी उप केंद्र-001 और वल्लभ कॉलेज मंडी उप केंद्र-002 बनाए गए हैं।

जबकि एनडीए और एनए (1) की परीक्षा के लिए रा.व.मा.पा.(गर्ल्स) मंडी उप केंद्र-003, आई.टी.आई मंडी उप केंद्र-004, रा.व.मा.पा. (बॉयज) मंडी उप केंद्र-005, रा.व.मा.पा.(बॉयज) भंगरोटू उप केंद्र-006 और पीएम श्री रा.व.मा.पा. कनैड़ उप केंद्र-007 परीक्षा केन्द्र बनाए गए हैं।

उन्होंने बताया कि सीडीएस (1) की परीक्षा तीन सत्रों में होगी, पहली परीक्षा सुबह 9ः00 बजे से 11ः00 बजे तक, दूसरी परीक्षा 12ः30 बजे से 2ः30 बजे तक और तीसरी परीक्षा 4ः00 बजे से 6ः00 बजे तक होगी। इसके अतिरिक्त एनडीए और एन(1) की परीक्षा दो सत्रों में होगी, पहली परीक्षा सुबह 10ः00 बजे से 12ः30 बजे तक और दूसरी परीक्षा 2ः00 बजे से 4ः30 बजे तक होगी।

उन्होंने बताया कि परीक्षा में कुल 1649 परीक्षार्थी भाग लेने जा रहे है। परीक्षा में भाग लेने के लिए सभी परीक्षार्थियों को निर्धारित समय पर परीक्षा स्थल पर पहुँचना होगा।  सभी परीक्षार्थियों को अपने साथ अपना ई-एडमिट कार्ड साथ लाना होगा।

बिना एडमिट कार्ड के किसी भी परीक्षार्थी को परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं मिलेगा। परीक्षा शुरू होने के ठीक 30 मिनट पहले परीक्षा केंद्र के गेट को बंद कर दिए जाएंगे। जिसके उपरांत किसी भी परीक्षार्थी को परीक्षा केन्द्र के अंदर आने की अनुमति नहीं होगी।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का द्रोणाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय रैत में आयोजन

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का द्रोणाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय रैत में...

डील का असर: होर्मुज लांघने वाले जहाजों को 60 दिन टैक्स माफ, ईरान उठाएगा खर्च

हिमखबर डेस्क ईरान के सर्वोच्च राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद (एसएनएसई) ने...

NEET अभ्यर्थियों को HRTC में मुफ्त यात्रा, 20 से 22 जून तक नहीं लगेगा किराया

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश में नीट परीक्षा के अभ्यर्थियों को...

न पार्किंग की व्यवस्था, न श्रद्धालुओं के चलने का रास्ता… हिमाचल के चामुंडा धाम में चरमराई व्यवस्था

हिमखबर डेस्क प्रसिद्ध श्री चामुंडा नंदिकेश्वर धाम मंदिर में इन...