हैवानियत की सारी हदें पार, गऊशाला घास डालने गई 6 साल की मासूम से दुराचार

--Advertisement--

हैवानियत की सारी हदें पार, गऊशाला घास डालने गई 6 साल की मासूम से दुराचार

बिलासपुर – सुभाष चंदेल

जिले के एक गांव में एक 6 वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म की घटना सामने आई है। आरोपी पीड़िता की जान-पहचान का था। महिला पुलिस थाना में पीड़िता की माता की शिकायत के आधार पर आरोपित के विरुद्ध बलात्कार सहित पोक्सो एकट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है।

पुलिस को दी गई शिकायत में कहा गया है कि यह घटना गत 17 मार्च को घटित हुई है। पीड़िता की माता के मुताबिक गत 17 मार्च दोपहर को वह गऊशाला में पशुओं को घास डालने के लिए गई थी। उस दौरान उसकी बेटी आंगन में खेल रही थी, जबकि छोटी बेटी सो रही थी।

आरोप लगाया कि जब वह वापस आई तो उसने अपनी बेटी को सोने के लिए बुलाया लेकिन वह काफी सहमी हुई थी। जब उसने इसका कारण पूछा तो उसने बताया कि आरोपी उसे कमरे में ले गया तथा उसके साथ दुष्कर्म किया।

उसके चिल्लाने की आवाज सुनकर आरोपी उसे कमरे से बाहर ले आया और पीड़िता को इस बात को किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी भी दी। पीड़िता की माता ने न्याय की गुहार लगाते हुए आरोपी के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की मांंग की है।

डीएसपी बिलासपुर मदन धीमान के बोल

पुलिस प्रवक्ता डीएसपी बिलासपुर मदन धीमान ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि महिला पुलिस थाना द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है तथा मामले की आगामी कार्रवाई की जा रही है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

ज्वाली में भीषण सड़क हादसा, बाइक की ट्रक के साथ टक्कर, एक युवक की मौत, एक घायल

हिमखबर डेस्क पुलिस थाना ज्वाली के अंतर्गत ज्वाली - कुठेड़...

राहुल गांधी के दौरे से पहले कांगड़ा में सख्ती, पैराग्लाइडिंग और ड्रोन उड़ान पर रोक

हिमखबर डेस्क जिला दंडाधिकारी कांगड़ा हेमराज बैरवा ने भारतीय नागरिक...

नीट परीक्षा केंद्रों पर पुख्ता इंतजाम, अभ्यर्थियों के लिए विशेष बस सेवा

नीट के परीक्षा केंद्रों पर किए जाएंगे आवश्यक प्रबंध,...

आईपीएल मैचों के दृष्टिगत ड्रोन इंट्रूजन एयरस्पेस थ्रेट पर दूसरी माॅक ड्रिल आयोजित

धर्मशाला, 29 अप्रैल - हिमखबर डेस्क धर्मशाला में मई 2026...