कांगड़ा किला से बेशकीमती सामान ले उड़े चोर

--Advertisement--

काँगड़ा – राजीव जस्वाल

ऐतिहासिक नगरी पुराना कांगड़ा स्थित किला के म्यूजियम में चोरी हो गई है। यहां से चोर बेशकीमती सामान ले गए हैं। थाना प्रभारी कांगड़ा संजीव कुमार ने बताया कि पुराना कागड़ा के किला में स्थित म्यूजियम के अंदर रात को चोरों ने एग्जॉस्ट फैन को निकालकर उस रास्ते से अंदर घुसे और चांदी के खड़ऊं सहित 30 नग कीमती सामान के चुरा लिए।

उन्होंने बताया कि अभी तक इसकी कीमत का सही से अनुमान नहीं लगाया जा सकता, क्योंकि इसमें चोरी किया गया सामान सारा एंटिक है, जो कि बहुत कीमती होता है। उन्होंने बताया कि जैसे ही पुलिस को सूचना मिली पुलिस दल को मौका पर भेज दिया गया, जहां पहुंचकर पुलिस ने गहराई से मामले की जांच की। पुलिस सीसीटीवी कैमरा को खंगाल रही है, ताकि चोरों को पकड़ा जा सके।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

चंबा के बलोठ के 84 चला में बादल फटा, लोहे का पुल बहा; 50 श्रद्धालु सुरक्षित निकाले

चम्बा - भूषण गुरुंग भरमौर हलके के गैर-जनजातीय क्षेत्र की...

समाज शास्त्र शिक्षक भर्ती परीक्षा का परिणाम घोषित, 225 अभ्यर्थी शॉर्टलिस्ट

हमीरपुर 17 अगस्त - हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश राज्य चयन...

रैत में 12 पंचायतों के बीपीएल परिवारों से संवाद, केवल सिंह पठानियां ने दी फ्लैगशिप योजनाओं की जानकारी

प्रदेश सरकार की फ्लैगशिप योजनाओं की जानकारी कार्यक्रमों में...

स्वतंत्रता दिवस पर पूर्व सैनिक राजीव को मिली ऑटोमेटिक व्हीलचेयर की सौगात

धर्मशाला, 17 अगस्त - हिमखबर डेस्क स्वतंत्रता दिवस के अवसर...