सरकारी स्कूल का शिक्षक बना बीमा एजेंट, शिक्षा विभाग ने जारी किया नोटिस

--Advertisement--

ज्वाली – शिवू ठाकुर

उपमंडल ज्वाली के एक सरकारी टीचर के साथ-साथ एलआईसी का बीमा एजेंट होने पर शिक्षा विभाग द्वारा नोटिस जारी किया गया है तथा उक्त टीचर से जबाव मांगा है। उपमंडल ज्वाली के एक राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला में कार्यरत टीचर अपने कार्य के अलावा एलआईसी में बीमा एजेंट होने की भनक लगते ही शिक्षा विभाग ने कड़ा संज्ञान लेते हुए कारण बताओ नोटिस जारी कर जबाव मांगा है तथा कारण बताओ नोटिस की प्रतिलिपी एलआईसी प्रबंधक को भी भेजी गई है।

कार्यकारी प्रिंसिपल के बोल

इस बारे में स्कूल के कार्यकारी प्रिंसिपल से जानना चाहा तो उन्होंने कहा कि विभाग द्वारा एक नोटिस हमें प्राप्त हुआ है तो हमने उक्त अध्यापक को भी नोटिस जारी कर दो दिनों के अंदर जवाब मांगा है। उन्होंने कहा कि जांच जारी है, जैसे ही जवाब आ जाएगा तो विभाग को भेज दिया जाएगा।

अध्यापक ने नकारे आरोप

इस बारे में अध्यापक ने कहा कि मैं जब बेरोजगार था तो एलआईसी एजेंट कार्य करता था लेकिन जॉब मिलने के बाद इस कार्य को छोड़ दिया है। उन्होंने कहा कि नोटिस का जबाव भी दे दिया जाएगा।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

जब राजा ने भगवान को सौंप दिया सिंहासन, फिर शुरू हिमाचल का सबसे बड़ा उत्सव, दुनिया भी हो गई दीवानी

कुल्लू दशहरा हिमाचल की समृद्ध धार्मिक और सांस्कृतिक परंपराओं...

रणजी ट्रॉफी के लिए हिमाचल की टीम घोषित, कांगड़ा के 4 खिलाड़ियों को मिली जगह

रणजी ट्रॉफी के लिए हिमाचल प्रदेश की 15 सदस्यीय...

चालक को आई नींद की झपकी! रानीताल-मुबारिकपुर हाईवे पर पलटा बीयर की पेटियों से लदा ट्रक

रानीताल-मुबारिकपुर हाईवे पर बीयर की पेटियों से लदा एक...