हिमाचल में मर्डर मिस्ट्रीः लव मैरिज के बाद दूसरी शादी, आधी रात को 5 साल के बेटे ने देखी मां की लाश, अब पुलिस को आरोपी पति की तलाश

--Advertisement--

हिमाचल में मर्डर मिस्ट्रीः लव मैरिज के बाद दूसरी शादी, आधी रात को 5 साल के बेटे ने देखी मां की लाश, अब पुलिस को आरोपी पति की तलाश

ऊना – अमित शर्मा

हिमाचल प्रदेश में लगातार मर्डर के मामले सामने आ रहे हैं। बीते शनिवार को प्रदेश में एक और मर्डर सामने आया था, जिसमें पुलिस चार दिन बाद भी अब तक खाली हाथ है। महिला के कत्ल का आरोप पति पर ही लगा है। पांच साल के बच्चा जब रात को उठा तो उसने देखा कि मां अचेत पड़ी हुई है।

जानकारी के अनुसार, ऊना के कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र के अंदरोली गांव में 35 वर्षीय दिनेश्वरी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। परिजनों ने उसके पति दिनेश पर हत्या का आरोप लगाया है और पुलिस ने मर्डर का मामला दर्ज किया है।

दरअसल, शनिवार को दिनेश्वरी मनरेगा के तहत काम करने के बाद अपने घर लौटी थी. देर रात करीब 2:30 बजे उसका पांच वर्षीय बेटा जब उठा, तो उसने अपनी मां को मृत अवस्था में देखा। घबराकर उसने तुरंत पास के कमरे में सो रही अपनी दादी को यह जानकारी दी। परिवार के अन्य सदस्य जागे और उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचना दी।

मृतका के मायके वालों ने उसके पति दिनेश पर हत्या का आरोप लगाया है। परिजनों के अनुसार, दिनेश पिछले पांच वर्षों से घर से गायब था और सोलन में अपनी दूसरी महिला के साथ रह रहा था। मृतका दिनेश्वरी को वह लगातार जान से मारने की धमकियां देता था।

बताया जा रहा है कि वह किसी अपराधी गैंग के साथ भी जुड़ा हुआ था। कुछ समय से दिनेश सोलन से भी गायब है, जिससे शक और गहरा गया है। पुलिस उसकी तलाश में जुट गई है।

मृतका दिनेश्वरी मूल रूप से रोहड़ू की रहने वाली थी। उसकी शादी दिनेश से 6 वर्ष पूर्व हुई थी, लेकिन दिनेश ने कुछ समय बाद दूसरी शादी कर ली और सोलन में बस गया। दिनेश्वरी अपने पांच वर्षीय बेटे के साथ अंदरोली में रह रही थी।बताया जा रहा है कि वह कई बार पति के पास सोलन भी गई थी, लेकिन उसे वहां से अपमानित करके वापस भेज दिया जाता था। दिनेश उसे आए दिन प्रताड़ित करता था और फोन पर धमकियां भी देता था।

दिनेश ने दिनेश्वरी से की थी लव मैरिज

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लिया। थाना प्रभारी रोहित चौधरी ने बताया कि मामले की गहन जांच की है। पोस्टमार्टम के बाद ही मौत के असली कारणों का पता चल पाएगा। प्रारंभिक जांच में मामला हत्या का लग रहा है, क्योंकि मृतका के गले पर चोटों के निशान मिले हैं। पुलिस ने धारा 103(1) BNS तेहत केस दर्ज किया है। शिकायत में पता चला है कि आरोपी ने महिला से लव मैरिज की थी।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

शाहपुर में विधायक को अपनी नेम प्लेट लगाने की लगी होड़ 

पूर्व मंत्री एवं भाजपा नेता सरवीन चौधरी ने कालियाड़ा...

हिमाचल: सेना में शामिल हुए 400 अग्निवीर, देश की सेवा करने की खाई सौगंध; यहां मिला कठोर सैन्य प्रशिक्षण

हिमखबर डेस्क  14 गोरखा ट्रेनिंग सेंटर सुबाथू में प्रशिक्षण के...

HAS की मुख्य परीक्षा का परिणाम जारी, पर्सनैलिटी टैस्ट के लिए इन 71 अभ्यर्थियाें ने किया क्वालीफाई

शिमला - नितिश पठानियां  हिमाचल प्रदेश प्रशासनिक सेवा संयुक्त (एचएएस)...

असिस्टैंट प्रोफैसर के पर्सनैलिटी टैस्ट के परिणाम घोषित

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग ने स्वास्थ्य शिक्षा...