नाके पर तैनात पुलिस चौकी इंचार्ज सहित कांस्टेबल पर चढ़ा दी गाड़ी, आरोपी गिरफ्तार

--Advertisement--

नूरपुर – स्वर्ण राणा

नूरपुर थाना के तहत 2 पुलिस कर्मियों को एक व्यक्ति द्वारा गाड़ी से कुचलने के मामले दर्ज हुआ है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। मामले की जानकारी देते हुए डीएसपी नूरपुर विशाल वर्मा ने बताया कि आरोपी सुरजीत कुमार निवासी सदवां ने सिबंली में पुलिस द्वारा लगाए गए नाके के दौरान अपनी ड्यूटी दे रहे 2 पुलिस कर्मियों को अपनी गाड़ी से टक्कर मार कर कुचलने का प्रयास किया। इस दौरान आरोपी घटनास्थल से फरार हो गया।

आरोपी ने कथित तौर पर पुलिस नाके पर खड़े पुलिस चौकी इंचार्ज भजन सिंह और कांस्टेबल राहुल को 2 बार कुचलने की कोशिश की।  उन्हें टक्कर मारने के बाद वह अपनी गाड़ी में मौके से फरार हो गया। गंभीर रूप से घायल पुलिस कर्मियों को टांडा मेडिकल कॉलेज ले जाया गया और बाद में भजन सिंह को पठानकोट के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। दोनों का गंभीर रूप से घायल होने के कारण इलाज चल रहा है। घटना के बाद पुलिस ने फरार आरोपियों की तलाश शुरू की।

डीएसपी विशाल वर्मा के बोल

डीएसपी विशाल वर्मा ने बताया कि एएसआई भजन सिंह की शिकायत पर नूरपुर थाने में बीएनएस की धारा 109 के तहत हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया गया है। उन्होंने बताया कि कुछ समय पहले पुलिस की टीम ने आरोपी की दुकान की तलाशी ली थी तथा तभी से आरोपी ने पुलिस से रंजिश रखता था।

उन्होंने बताया कि आरोपी को भलूण के निकट गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी की मेडिकल जांच भी करवाई गई, जिसमें वह नशे की हालत में पाया गया। उन्होंने बताया कि आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे 3 दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...