सरकार ने चार आईएएस-एचएएस को दिया अतिरिक्त कार्यभार, लायक राम वर्मा डीसी सिरमाैर

--Advertisement--

शिमला – नितिश पठानियां

हिमाचल प्रदेश सरकार ने चार आईएएस/एचएएस अधिकारियों को अतिरिक्त कार्यभार दिया है। आईएएस अधिकारी राम कुमार गौतम, उपायुक्त सिरमौर सुमित खिमटा, आईएएस अधिकारी मनोज कुमार चौहान व डॉ. राजीव कुमार के 126वें शिक्षा प्रशिक्षण कार्यक्रम पर मसूरी जाने के चलते यह फैसला लिया गया है।

  • सरकार की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार आईएएस अधिकारी रोहित जमवाल को निदेशक सतर्कता/पदेन विशेष सचिव (गृह और सतर्कता),
  • प्रदीप कुमार ठाकुर को निदेशक खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले,
  • अनुराग चंद्र प्रबंध निदेशक पर्यटन विकास निगम लिमिटेड
  • व एचएएस अधिकारी लायक राम वर्मा को डीसी सिरमाैर का अतिरिक्त कार्यभार साैंपा गया है। इस संबंध में कार्मिक विभाग की ओर से अधिसूचना जारी की गई है।
--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related