हिमाचल पुलिस भर्ती : जाली एडमिट कार्ड के साथ पहुंचा युवक, पुलिस ने पहुंचाया थाने

--Advertisement--

हिमखबर डेस्क 

हिमाचल प्रदेश के थर्ड बटालियन पंडोह में जारी पुलिस कांस्टेबल भर्ती के दौरान एक युवक जाली एडमिट कार्ड के साथ भर्ती स्थल पर पहुंच गया। शनिवार को दस्तावेज जांच के दौरान पुलिस ने युवक की चालाकी पकड़ ली और उसे तुरंत सदर थाना भेज दिया गया।

मामले में पुलिस ने जालसाजी व इलेक्ट्रॉनिक रिकॉर्ड में हेरफेर करने के आरोप में विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।

गौरतलब है कि 6 फरवरी से 16 फरवरी 2025 तक पंडोह में हिमाचल पुलिस कांस्टेबल भर्ती रैली आयोजित की गई। 6 से 13 फरवरी तक पुरुष वर्ग की भर्ती प्रक्रिया चली, जबकि 13 से 16 फरवरी तक महिला अभ्यर्थियों की शारीरिक दक्षता परीक्षा हो रही है।

भर्ती के दसवें दिन, जब युवक ने एडिट किया हुआ एडमिट कार्ड दिखाया, तो पुलिस अधिकारियों को संदेह हुआ। शक के आधार पर जब पुलिस ने दस्तावेजों की गहन जांच की, तो पता चला कि जिस एडमिट कार्ड के साथ युवक आया था, वह पहले ही भर्ती प्रक्रिया में इस्तेमाल हो चुका है।

पूछताछ में युवक ने स्वीकार किया कि उसने अपने दोस्त का एडमिट कार्ड लिया और उसे खुद एडिट किया। पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ बीएनएस की धारा 318(4), 336(1), 336(3), 340 के तहत केस दर्ज कर लिया है।

एसपी मंडी साक्षी वर्मा के बोल 

एसपी मंडी साक्षी वर्मा ने मामले की पुष्टि की है और कहा कि आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। इस भर्ती रैली में जिला से 14,910 पुरुष व 6,883 महिला अभ्यर्थी भाग ले रहे हैं। भर्ती प्रक्रिया का अंतिम परिणाम 17 फरवरी 2025 को घोषित किया जाएगा।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

शिमला मनीषा हत्याकांड: शूटर गिरफ्तार, लेकिन साजिशकर्ता अब भी पुलिस की पकड़ से दूर; 11 दिन बाद पहेली अनसुलझी

हिमखबर डेस्क  सरस्वती पैराडाइज इंटरनेशनल स्कूल के गेट पर संचालिका...

शाहपुर के पुहाड़ा पुल के नीचे व्यक्ति का शव मिलने पर विधायक केवल सिंह पठानिया ने जताया शोक

शाहपुर, 25 जून - नितीश पठानियां  शाहपुर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र...

भाजपा नेता प्रणव शर्मा के नेतृत्व में शाहपुर में युवाओं ने थामा भाजपा का दामन

शाहपुर, 25 जून - नितीश पठानियां  शाहपुर विधानसभा क्षेत्र की...

द्रोणाचार्य महाविद्यालय रैत में आपदा प्रबंधन पर विशेष व्याख्यान, छात्रों को दिए सुरक्षा के गुर

शाहपूर- नितीश पठानियां  द्रोणाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय रैत में आपदा प्रबंधन...