डल लेक में पानी के रिसाव को रोकने के लिए लेक मैन ऑफ इंडिया की डीपीआर के आधार पर होगा काम: पठानियां

--Advertisement--

उप मुख्य सचेतक ने डल लेक में पानी के रिसाव को रोकने के लिए कार्य आरंभ करने के निर्देश।

हिमखबर डेस्क 

उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने कहा कि ऐतिहासिक डल लेक के सौंदर्यीकरण तथा पानी के रिसाव को रोकने के लिए लेक मैन ऑफ इंडिया आनंद मल्लिगावाद ने डीपीआर तैयार कर दी है इसके आधार पर कार्य आरंभ किया जाएगा।

शनिवार को उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने डल लेक का निरीक्षण करने के उपरांत अधिकारियों को जल्द की कार्य आरंभ करने के निर्देश भी दिए गए।

उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने कहा कि प्रथम चरण में डल लेक में डि सील्टिंग का कार्य किया जाएगा इस के लिए ग्रामीण विकास विभाग बतौर नोडल विभाग कार्य करेगा।

उन्होंने कहा िकइस बाबत ग्रामीण विकास विभाग को शीघ्र ही कार्य आरंभ करने के निर्देश दिए गए हैं ताकि इसके बाद पानी के रिसाव को रोकने के लिए दूसरे चरण का कार्य किया जा सके।

उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खु ने डल लेक के सौंदर्यीकरण और संरक्षण के लिए कारगर कदम उठाने के निर्देश विभागीय अधिकारियों को दिए हैं, जिसके चलते ही लेक मैन ऑफ इंडिया आनंद मल्लिगावाद को डल लेक के निरीक्षण के लिए सरकार की ओर से आमंत्रित किया गया है तथा अब लेक मैन ऑफ इंडिया आनंद ने डीपीआर तैयार करके सौंप दी है।

उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने कहा कि पिछले काफी लंबे अरसे से डल लेक में पानी के रिसाव को लेकर स्थानीय लोग तथा पर्यटन व्यवसायी चिंता जाहिर कर रहे थे जिसके चलते ही मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खु ने तत्परता के साथ डल लेक की समस्या से निजात दिलाने के लिए कदम उठाया है।

उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने कहा कि राज्य के अन्य ऐतिहासिक तालाबों के संरक्षण के लिए भी उचित कदम उठाए जाएंगे इस के लिए लेक मैन ऑफ इंडिया के माध्यम से राजा का तालाब तथा गोरड़ का मछराज तालाब का भी निरीक्षण भी करवाया गया है।

उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने कहा कि डल लेक पर्यटन की दृष्टि से भी महत्वपूर्ण हैं तथा इसके सौंदर्यीकरण के लिए डिवल्पमेंट कमेटी गठित की जाएगी।

जिसमें स्थानीय लोगों को शामिल किया जाएगा ताकि कमेटी के सुझावों के अनुरूप ही डल झील के सौंदर्यीकरण और संरक्षण के लिए उचित कदम उठाए जाएं।

--Advertisement--

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

चलती निजी बस पर पहाड़ी से गिरा मलबा, खाई में गिरने से बाल-बाल बची, दो यात्री घायल

चम्बा - भूषण गुरुंग हिमाचल प्रदेश के चंबा-तीसा मुख्य मार्ग...

तकनीकी विश्वविद्यालय में नियमित आधार पर भरे जाएंगे ये 33 पद, 22 मार्च तक करें आवेदन

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश तकनीकी विश्वविद्यालय हमीरपुर ने एक ऐतिहासिक...

अधिवक्ता संशोधन बिल 2025 के विरोध में शिमला में अधिवक्ताओं का प्रदर्शन

शिमला - नितिश पठानियां देश भर के साथ शनिवार को...

एचआरटीसी के बेड़े में शामिल होंगी 700 नई डीजल और इलेक्ट्रिक बसें, बैठक में लिया फैसला

शिमला - नितिश पठानियां हिमाचल पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) के...