प्रयागराज को आज चलेगी दूसरी विशेष ट्रेन, एसी-स्लीपर डिब्बों की टिकटें बुक, जनरल के लिए रात साढ़े आठ बजे शुरू होगी बुकिंग

--Advertisement--

एसी-स्लीपर डिब्बों की टिकटें बुक, जनरल के लिए रात साढ़े आठ बजे शुरू होगी बुकिंग

ऊना – अमित शर्मा

ऊना से फाफामऊ जंक्शन प्रयागराज के लिए दूसरी विशेष ट्रेन सोमवार को चलेगी। 20 जनवरी को रात 10:05 मिनट पर यह रेल अंब-अंदौरा रेलवे स्टेशन से प्रस्थान करेगी। 10:30 पर रेल ऊना रेलवे स्टेशन पर पहुंचेगी। यहां पांच मिनट के ठहराव के बाद 10:35 पर रेल प्रयागराज के लिए रवाना होगी।

अंब-अंदौरा रेलवे स्टेशन से लेकर प्रयागराज तक विशेष ट्रेन 17 रेलवे स्टेशनों पर रुकेगी। इस रेल के जरिए करीब 900 श्रद्धालु प्रयागराज महाकुंभ में स्नान के लिए जाएंगे। रेल के एसी कोच व स्लीपर कोच पूरे भर चुके हैं। अब दस जनरल कोच के लिए रेलवे स्टेशनों पर दो घंटे पहले बुकिंग काउंटर खुलेंगे। ऊना रेलवे स्टेशन पर रात साढे आठ बजे टिकट बुकिंग शुरू हो जाएगी।

रेलवे ने विशेष ट्रेन का किराया भी न्यूनतम रखा है। इसमें स्लीपर कोच का किराया 620 रुपए, एसी थ्री- टियर कोच का किराया 1670 रुपए निर्धारित किया गया है। जनरल सीट के लिए 285 रुपए किराया तय किया गया है। विशेष ट्रेन में कुल 17 डिब्बें होंगे। इसमें एसी थ्री टियर का एक, स्लीपर के पांच डिब्बें होंगे। जनरल के दस और दो डिब्बे गार्ड एवं लगेज के होंगे।

बता दे कि पहली ट्रेन 17 जनवरी को रवाना हो चुकी है। दूसरी ट्रेन 20 जनवरी को रवाना होगी। इसके बाद 25 जनवरी, नौ फरवरी, 15 फरवरी व 23 फरवरी को चलेगी।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा में जंगली जानवरों का कहर, 31 मेमनों को उतारा मौत के घाट; चरवाहों पर टूटा दुखों का पहाड़

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के उपमंडल पालमपुर...

सुबह कमरे से नहीं निकला राहुल… जब दरवाजा खोला तो मंजर देख कांप गई रूह

हिमखबर डेस्क  पुलिस थाना भराड़ी के अंतर्गत आने वाली ग्राम...

प्रधानमन्त्री ग्राम सड़क योजना के चौथे चरण के अन्तर्गत हिमाचल प्रदेश में धनराशि स्वीकृत

हिमखबर डेस्क  केन्द्रीय ग्रामीण विकास राज्य मन्त्री कमलेश पासवान ने...

पेट्रोल-डीजल पर केंद्र सरकार ने दी बड़ी राहत, 10 रुपए घटी एक्साइज ड्यूटी

हिमखबर डेस्क  अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में...